एक्सप्लोरर

PAK Vs NZ: रावलपिंडी के मैदान पर पहुंची थी बम डिस्पोजल टीम, वीडियो आया है सामने

रावलपिंडी क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच होना था. लेकिन इस मैदान पर बम डिस्पोजल स्क्वायड के पहुंचने का वीडियो सामने आया है.

PAK Vs NZ: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सुरक्षा कारणों की वजह से पाकिस्तान दौरा रद्द करने का एलान किया है. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के इस कदम के बाद रावलपिंडी के मैदान पर बम डिस्पोजल स्क्वायड को देखा गया. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच रावलपिंडी के मैदान पर ही तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज को खेला जाना था.

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे का आयोजन शुक्रवार को होना था. लेकिन मैच की शुरू होने से पहले ही दोनों टीमों को होटल में रूके रहने की हिदायत मिली. इसके अलावा मैदान पर कोई दर्शक भी नज़र नहीं आए. इसी दौरान मैदान पर बम डिस्पोजल स्क्वायड के मुआयना करने का वीडियो सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

इसके बाद क्रिकेट न्यूजीलैंड ने बयान जारी कर पाकिस्तान का दौरा रद्द करने का एलान किया था. न्यूजीलैंड की ओर से जारी बयान में कहा गया, ''पाकिस्तान में हमारे खिलाड़ियों के सुरक्षित नहीं होने की जानकारी हमें मिली है. हम अपने सिक्योरिटी टीम की सलाह पर पाकिस्तान का दौरा रद्द कर रहे हैं. हमारे सभी खिलाड़ी स्पेशन विमान के जरिए पाकिस्तान से वापस लौटेंगे.''

सुरक्षा कारणों की वजह से रद्द हुआ दौरा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि न्यूजीलैंड ने सुरक्षा कारणों की वजह से दौरा रद्द करने का फैसला किया है. न्यूजीलैंड की पीएम ने भी बयान जारी कर कहा था कि वह दौरा रद्द करने के फैसले का समर्थन कर रही हैं क्योंकि खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ कोई खतरा मोल नहीं लिया जा सकता है.

क्रिकेट न्यूजीलैंड ने अपने बयान में कहा, ''हम जानते हैं कि दौरा रद्द करने पाकिस्तान क्रिकेट के लिए झटका है. लेकिन हमारे लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा से बड़ी प्राथमिकता और कुछ नहीं है. हमें अपनी जिम्मेदारी को निभाना होगा. दोनों देशों ने सहमति से सीरीज को रद्द करने का फैसला किया है.''

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और मैनेजमेंट न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के इस कदम पर बेहद नाराज हैं. न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड भी पाकिस्तान का दौरा रद्द कर सकता है. 

Ravi Shastri ने की कोच पद से हटने की पुष्टि, कहा- जो हासिल करना चाहता था वो कर पाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल में पडिक्कल के शतक से खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर!
गॉल में पडिक्कल के शतक से खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर!
LIVE: गॉल में फिर शुरू हो गई बारिश, 2:30 बजे भी शुरू नहीं हो पाया मैच
LIVE: गॉल में फिर शुरू हो गई बारिश, 2:30 बजे भी शुरू नहीं हो पाया मैच
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget