एक्सप्लोरर

ENG vs PAK: ईडन गार्डन्स पर पाकिस्तान-इंग्लैंड की टक्कर, वर्ल्ड कप 2023 में यहां गेंदबाज हावी; जानें पिच का मिजाज

PAK vs ENG Pitch Report: पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें आज ईडन गार्डन्स पर भिड़ेंगी. इस वर्ल्ड कप यहां गेंदबाजों का दबदबा रहा है. आज भी पिच गेंदबाजों को ज्यादा मदद दे सकती है.

ENG vs PAK, WC 2023: वर्ल्ड कप 2023 के 44वें मुकाबले में पाकिस्तान और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे. दोनों टीमों का इस मैच में अलग-अलग लक्ष्य है. पाकिस्तान की टीम 287 रन की जीत या 3.4 ओवर में टारगेट हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी, वहीं इंग्लैंड किसी भी हाल में इस मैच को जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालीफाई करना चाहेगी. दोनों टीमों के लिए यह अहम मुकाबला आज दोपहर दो बजे कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर शुरू होगा.

ईडन गार्डन्स पर इस वर्ल्ड कप में अब तक तीन मुकाबले हुए हैं. इन तीन मुकाबलों में महज एक बार 300+ स्कोर बना है. बाकी मौकों पर यहां गेंदबाज हावी रहे हैं. नीदरलैंड्स ने इस टूर्नामेंट में यहां 229 रन का स्कोर भी डिफेंड किया है, उसने बांग्लादेश को 142 रन पर ऑलआउट कर मैच जीता था. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने तो यहां दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को महज 83 पर ढेर कर दिया था. वहीं, पाकिस्तान ने भी बांग्लादेश को इस मैदान पर केवल 204 रन बनाने दिए थे. कुल मिलाकर वर्ल्ड कप 2023 में यहां गेंदबाजों का दबदबा रहा है.

इस टूर्नामेंट में ईडन गार्डन्स में तेज और स्पिन दोनों ही तरह की गेंदबाजी को अच्छी मदद मिल रही है. विकेट लेने के मामले में तेज गेंदबाज थोड़े आगे हैं तो कसी हुई गेंदबाजी करने में स्पिनर्स प्रभावी रहे हैं. वैसे, अगर सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी की जाए तो यहां बल्लेबाज भी कहर बरपा सकते हैं, जैसा कि टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कर के दिखाया था.

आज कैसा होगा पिच का मिजाज?
पिच सूखी हुई नजर आ रही है. थोड़ी बहुत घास भी है. यह पिच सेंटर में नहीं है. यानी एक साइड की बाउंड्री छोटी और दूसरी साइड की बाउंड्री बड़ी रहेगी. पिच धीमी भी रह सकती है यानी आज भी बल्लेबाजों आसानी से रन नहीं बना सकेंगे. पिच से स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलने के आसार हैं.

यह भी पढ़ें...

PAK vs ENG: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला, जानें बेहद खास मैच में कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-11

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या वैभव सूर्यवंशी पर लगेगा बैन? श्रीलंकाई टीम से झगड़े पर क्या हो सकता है एक्शन? जानें नियम
क्या वैभव सूर्यवंशी पर लगेगा बैन? श्रीलंकाई टीम से झगड़े पर क्या हो सकता है एक्शन? जानें नियम
IND vs AFG 2nd ODI: दूसरे वनडे में बदल जाएगी टीम इंडिया, 2 बदलाव संभव; जानें किसे-किसे मिल सकता है मौका
दूसरे वनडे में बदल जाएगी टीम इंडिया, 2 बदलाव संभव; जानें किसे-किसे मिल सकता है मौका
Fastest Ball in Cricket By Indian: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले 7 भारतीय गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले 7 भारतीय गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई; पढ़ें इनसाइट स्टोरी
वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

वीडियोज

Tum Dena Sath Mera:🥰Rakshit के सामने आई Aprajita, हाथ में चाय और केक लेकर दिया सरप्राइज #sbs
TMC News: TMC से NCPI की ओर रुख...आखिर क्यों बदल रहे हैं सांसदों के राजनीतिक रास्ते? समझिए |ABPLIVE
बॉलीवुड न्यूज़: गदर के 25 साल पूरे: जश्न में जुटे सितारे, अमीषा पटेल ने दिया 'गदर 3' का बड़ा हिंट! ( 16-06-26)
B-52 Bomber Crash: राख बना अमेरिकी सेना का सबसे खतरनाक B-52 बॉम्बर, 8 सैनिकों की मौत! |ABPLIVE
Plug in hybrid vs strong hybrid: Which is better? #phev #stronghybrid #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ट्रंप के सामने PM मोदी उठाएंगे भारतीयों पर अटैक का मुद्दा? G-7 समिट से इतर हो सकती है मुलाकात
क्या ट्रंप के सामने PM मोदी उठाएंगे भारतीयों पर अटैक का मुद्दा? G-7 समिट से इतर हो सकती है मुलाकात
Exclusive: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय के ड्राइवर टिन्नू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मेरा कोई मतलब ही नहीं
Exclusive: राम मंदिर मामले में टिन्नू यादव की पहली प्रतिक्रिया, खुद पर लगे आरोपों पर दिए जवाब
Fastest Ball in Cricket By Indian: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले 7 भारतीय गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले 7 भारतीय गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करेंगी आलिया भट्ट, शूटिंग भी की शुरू?
'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करेंगी आलिया भट्ट, शूटिंग भी की शुरू?
NEET री-टेस्ट से पहले सियासी घमासान, अन्नामलाई बोले- सुरक्षा नहीं, तनाव बढ़ा रही सरकार, बीजेपी ने भी दिया जवाब
NEET री-टेस्ट से पहले सियासी घमासान, अन्नामलाई बोले- सुरक्षा नहीं, तनाव बढ़ा रही सरकार, बीजेपी ने भी दिया जवाब
'रेप के बाद ब्लैकमेल, तुम मुसलमान बन गई हो...', एयरफोर्स ऑफिसर की पत्नी के साथ रूह कंपाने वाली दरिंदगी
'रेप के बाद ब्लैकमेल, तुम मुसलमान बन गई हो...', एयरफोर्स ऑफिसर की पत्नी के साथ रूह कंपाने वाली दरिंदगी
'नहीं हुआ कोई पेपर लीक, धर्मेंद्र प्रधान बधाई के पात्र', ये क्या बोल गए BJP नेता घनश्याम तिवाड़ी?
'नहीं हुआ कोई पेपर लीक, धर्मेंद्र प्रधान बधाई के पात्र', ये क्या बोल गए BJP नेता घनश्याम तिवाड़ी?
पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, 16 और 17 जून को चलेंगी 30 से ज्यादा परीक्षा स्पेशल ट्रेनें
पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, 16 और 17 जून को चलेंगी 30 से ज्यादा परीक्षा स्पेशल ट्रेनें
Embed widget