एक्सप्लोरर

Pakistan vs Canada: 'करो या मरो' के मैच में कनाडा से भिड़ेगी 'बाबर सेना', जानें प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

PAK vs CAN Playing XI: 2024 टी20 वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान और कनाडा के बीच मैच होगा. अगर पाकिस्तान की टीम आज हार जाती है तो फिर वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.

Pakistan vs Canada: 2024 टी20 वर्ल्ड कप के 22वें मुकाबले में पाकिस्तान और कनाडा की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नसाउ इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. बाबर आजम की टीम के लिए यह मैच करो या मरो से कम नहीं है. दरअसल, अगर आज पाकिस्तान की टीम नहीं जीती तो फिर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. 

बाबर सेना अभी तक इस विश्व कप में जीत का खाता नहीं खोल सकी है. पाकिस्तान को पहले यूएसए ने शिकस्त दी और फिर भारत ने करीबी मुकाबले में हरा दिया. ऐसे में आज पाकिस्तान की टीम अपनी पहली जीत की कोशिश में रहेगी. 

पिच रिपोर्ट 

पाकिस्तान और कनाडा का मुकाबला भी नसाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रही है. यहां अभी तक लो स्कोरिंग मैच ही देखने को मिले हैं. इसी मैदान पर भारतीय टीम ने 119 रन डिफेंड किए तो दक्षिण अफ्रीका ने 113 रन सेव कर लिए. आज भी एक लो स्कोरिंग मैच की उम्मीद है. 

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स 

पाकिस्तान और कनाडा के मैच को भी आप मोबाइल पर फ्री में देख सकते हैं. दरअसल, हॉटस्टार एप 2024 टी20 वर्ल्ड के सभी मैचों का फ्री में स्ट्रीम कर रहा है. वहीं टीवी पर आप इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. 

पाकिस्तान टीम में हो सकते हैं बदलाव 

टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए कप्तान बाबर आजम आज प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव कर सकते हैं. उस्मान खान की टीम से छुट्टी हो सकती है. इसके अलावा इमाद वसीम को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. अबरार अहमद और सैम अयूब को मौका मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा विस्फोटक बल्लेबाज आजम खान की भी वापसी की उम्मीद है. 

कनाडा के खिलाफ सैम अयूब और मोहम्मद रिजवान पारी की आगाज कर सकते हैं. इसके अलावा तीन नंबर पर कप्तान बाबर आजम खेलते दिख सकते हैं. वहीं टीम 4 तेज गेंदबाज और स्पिनर के साथ उतर सकती है. 

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन- मोहम्मद रिज़वान, सैम अयूब, बाबर आजम, फखर जमान, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम/आजम खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ और मोहम्मद आमिर

कनाडा की संभावित प्लेइंग इलेवन- एरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, दिलप्रीत बाजवा, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा, डिलन हेलिंगर, साद बिन जफर, जुनाई सिद्दीकी, कलीम सना, जेरेमी गॉर्डन

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: 'जीरो' पर गिरा भारत का पहला विकेट, लापरवाही से आउट हुए जायसवाल
LIVE: 'जीरो' पर गिरा भारत का पहला विकेट, लापरवाही से आउट हुए जायसवाल
Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget