एक्सप्लोरर

अब कल से भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज, नोट कर लीजिए मुकाबलों का समय और तारीख

India vs England 1st ODI: 16 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. दूसरा वनडे 19 जुलाई को और तीसरा वनडे 22 जुलाई को खेला जाएगा.

England Women vs India Women 1st ODI: एक तरफ भारत की पुरुष क्रिकेट टीम जहां इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम से लोहा ले रही है, वहीं दूसरी ओर भारत की महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड की महिला टीम के लिए मुसीबत बनी हुई है. भारत की महिला ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड को 3-2 से धूल चटाई. अब दोनों टीमों के बीच कल यानी बुधवार, 16 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे कल भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा. 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 28 जून से हुई थी. पहले दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई, जिसे टीम इंडिया ने 3-2 से अपने नाम किया. अब भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमें 16 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी. 

वनडे सीरीज का पहला मैच 16 जुलाई को साउथैम्प्टन के द रोज बॉल में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा वनडे मैच शनिवार, 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. फिर तीसरा वनडे मैच 22 जुलाई को चेस्टर ली स्ट्रीट में होगा. टी20 सीरीज की तरह टीम इंडिया वनडे सीरीज भी अपने नाम करना चाहेगी.  

इस साल के आखिर में भारत में महिला वनडे विश्व कप खेला जाना है. उसे देखते हुए हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम 50 ओवरों के प्रारूप में भी अपना प्रदर्शन बेहतर करना चाहेगी. भारत ने अपना आखिरी वनडे मैच मई में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में जीता था. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में जीत हासिल करने से भारतीय टीम का विश्व कप से पहले मनोबल और बढ़ेगा.

भारतीय महिला टीम ने पिछले कुछ सालों में अपने खेल के रवैये में बदलाव किया है. अब टीम का जोर 300 से अधिक का स्कोर बनाने पर रहता है. त्रिकोणीय सीरीज में टीम इंडिया ने 276, 275, 337 और 342 का स्कोर बनाया था.

दोनों टीम इस प्रकार हैं-

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, शुचि उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे.

इंग्लैंड: नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एम अर्लट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माइया बाउचियर, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, एलिस डेविडसन-रिचर्ड्स, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स, एम्मा लैम्ब, लिंसे स्मिथ.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget