एक्सप्लोरर

इस लीग की नीलामी में सबसे महंगे बिके SRH के नितीश रेड्डी, जानिए कितनी रकम मिली

Nitish Reddy: इस सीजन नितीश रेड्डी ने अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है. खासकर, जब पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद मुश्किल में थी, तब इस युवा बल्लेबाज ने मोर्चा संभाला है.

Nitish Reddy In APL Auction: आईपीएल 2024 में कई युवा खिलाड़ियों ने अपने खेल से खूब सुर्खियां बटोरी है. इन्हीं युवा खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शामिल हैं सनराइजर्स हैदराबाद के नितीश रेड्डी. इस सीजन नितीश रेड्डी ने अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है. खासकर, जब पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद मुश्किल में थी, इस युवा बल्लेबाज ने मोर्चा संभाला. बहरहाल, एक बार नितीश रेड्डी खबरों में हैं. दरअसल, आन्ध्र प्रदेश प्रीमियर लीग ऑक्शन में नितीश रेड्डी को सबसे ज्यादा पैसा मिला है.

आन्ध्र प्रदेश प्रीमियर लीग ऑक्शन में सबसे महंगे बिके नितीश रेड्डी

आन्ध्र प्रदेश प्रीमियर लीग ऑक्शन में नितीश रेड्डी को 15.6 लाख रुपए में खरीदा. इस तरह वह इस लीग के सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं. लेकिन क्या आप नितीश रेड्डी की आईपीएल सैलरी के बारे में जानते हैं? दरअसल, आईपीएल ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने नितीश रेड्डी को महज 20 लाख रुपए में खरीदा था. लेकिन जिस की बल्लेबाजी उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए की, ऐसा माना जा रहा है कि आगामी आईपीएल ऑक्शन में नितीश रेड्डी पर पैसों की बारिश हो सकती है. इस खिलाड़ी पर कई टीमें करोड़ों रुपए खर्च कर अपने साथ जोड़ना चाहेगी.

ऐसा रहा है नितीश रेड्डी का करियर

नितीश रेड्डी के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो इस खिलाड़ी ने 11 मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया है. जिसमें इस बल्लेबाज ने 152.23 की स्ट्राइक रेट और 47.8 की एवरेज से 239 रन बनाए हैं. आईपीएल में नितीश रेड्डी का सर्वाधिक स्कोर 76 रन है. साथ ही इस खिलाड़ी ने 2 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया है. इसके अलावा 12 चौके और 17 छक्के जड़ चुके हैं. बहरहाल, इस सीजन जिस अंदाज में नितीश रेड्डी ने बल्लेबाजी का नजारा पेश किया है, वह काबिलेतारीफ है. खासकर, इस युवा बल्लेबाज ने बड़े शॉट लगाने की काबिलियत से क्रिकेट फैंस का ध्यान खींचा है.

ये भी पढ़ें-

IPL 2024: 4 दिन 5 मैच... प्लेऑफ की रेस हुई बेहद मजेदार', धोनी-कोहली की टीम का क्या होगा?

Sunil Chhetri Retirement: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने किया रिटायरमेंट का एलान, ऐसा रहा है इस दिग्गज का करियर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में शामिल हो गया ग्रीनलैंड? डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया हैरान कर देने वाला नक्शा, NATO का उड़ाया मजाक
अमेरिका में शामिल हो गया ग्रीनलैंड? डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया हैरान कर देने वाला नक्शा, NATO का उड़ाया मजाक
Exclusive: राजस्थान का CM आपको क्यों नहीं बनाया गया? सचिन पायलट बोले, 'आने वाले समय में...'
Exclusive: राजस्थान का CM आपको क्यों नहीं बनाया गया? सचिन पायलट ने दिया ऐसा जवाब
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़

वीडियोज

नेहा कक्कड़ ने तलाक की अफवाह को किया खारिज, शेयर की नई इंस्टाग्राम स्टोरी
Landlocked States के Export Boost | सरकार का बड़ा Mission | Paisa Live
PPFAS का नया Parag Parikh Large Cap Fund | Safe & Strong Investing Option | Paisa Live
ChitraTripathi: 'अंकिता भंडारी, सड़कों पर छात्र...केवल Nitin Nabin ही युवा'- Congress |BJP President
ChitraTripathi: इंजीनियर की मौत पर चर्चा क्यों नहीं? RJD प्रवक्ता ने खोली पोल! | BJP President | UP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका में शामिल हो गया ग्रीनलैंड? डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया हैरान कर देने वाला नक्शा, NATO का उड़ाया मजाक
अमेरिका में शामिल हो गया ग्रीनलैंड? डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया हैरान कर देने वाला नक्शा, NATO का उड़ाया मजाक
Exclusive: राजस्थान का CM आपको क्यों नहीं बनाया गया? सचिन पायलट बोले, 'आने वाले समय में...'
Exclusive: राजस्थान का CM आपको क्यों नहीं बनाया गया? सचिन पायलट ने दिया ऐसा जवाब
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
आउटसाइडर होने की वजह से बॉलीवुड में रकुल प्रीत ने झेली परेशानी? एक्ट्रेस बोलीं- कास्टिंग डायरेक्टर्स फोन नहीं उठाते थे
आउटसाइडर होने की वजह से बॉलीवुड में रकुल प्रीत ने झेली परेशानी? एक्ट्रेस बोलीं- कास्टिंग डायरेक्टर्स फोन नहीं उठाते थे
ABP Youth Conclave 2047: पढ़ाई को आसान बनाने का सपना, देबंजन मंडल का फ्री एजुकेशन मिशन; जानें क्या है EVE
पढ़ाई को आसान बनाने का सपना, देबंजन मंडल का फ्री एजुकेशन मिशन; जानें क्या है EVE
यूपी की नामी यूनिवर्सिटी में छिड़ा कुर्सी युद्ध, दो गुटों में जमकर चले लात घूंसे और कुर्सियां- वीडियो वायरल
यूपी की नामी यूनिवर्सिटी में छिड़ा कुर्सी युद्ध, दो गुटों में जमकर चले लात घूंसे और कुर्सियां- वीडियो वायरल
घर खरीदने पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को इन चीजों में मिलती है छूट, जान लें फायदे की बात
घर खरीदने पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को इन चीजों में मिलती है छूट, जान लें फायदे की बात
Embed widget