एक्सप्लोरर

70 पर थे 5 विकेट, फिर भी न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को रौंदा, रोमांचक रही मैच की कहानी

SA vs NZ: ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 21 रनों से हरा दिया है. हालांकि, मैच काफी रोमांचक रहा.

जिम्बाब्वे में खेली जा रही ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 21 रनों से हरा दिया. पहले बैटिंग करते हुए एक समय न्यूजीलैंड ने सिर्फ 70 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद टिम रॉबिन्सन (Tim Robinson) 57 गेंद नाबाद 75 रन और बेवन जैकब्स (Bevon Jacobs) 30 गेंद नाबाद 44 रन से शतकीय साझेदारी कर मैच का पासा पलट दिया. फिर गेंदबाजी में मैच हेनरी (Matt Henry) और जैकब डफी (Jacob Duffy) छा गए. दोनों ने 3-3 विकेट झटके. 

मैच में न्यूजीलैंड ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन बनाए थे. जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 18.2 ओवर में 152 रनों पर ऑलआउट हो गई. दक्षिण अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 18 गेंद में 35 और जॉर्ज लिंडे ने 20 गेंद में 30 रन बनाकर मैच को रोमांचक बनाया, लेकिन दोनों दक्षिण अफ्रीका को जीत नहीं दिला सके. 

ऐसी रही पूरी मैच की कहानी 

पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टिम सीफर्ट 22, डेवोन कॉन्वे 09, डेरिल मिचेल 05, मिचेल हे 02 और जेम्स नीशम खाता खोले बिना ही आउट हो गए. 9.3 ओवर में न्यूजीलैंड ने सिर्फ 70 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए. इसके बाद टिम रॉबिन्सन ने 6 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत नाबाद 75 रनों की गेम चेंजिंग पारी खेली. उनका साथ बेवन जैकब्स ने खूब दिया. वह 3 छक्कों और एक चौके की मदद से 44 रनों पर नाबाद लौटे. दोनों ने 103 रनों की साझेदारी की. 

फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने तेजी से रन बनाए. रुआन डी प्रिटोरियस (Lhuan-dre Pretorius) ने 17 गेंद में 6 चौकों की मदद से 27 और रीजा हेड्रिक्स ने 12 गेंद में 16 रन बनाए. दोनों के आउट होते ही मिडिल ऑर्डर बिखर गया. रुबिन हरमैन 01, सेनुरन मुथुसामी 07, रासी वान डर डुसेन 06 रन बनाकर आउट हो गए. 

62 रनों पर आधी टीम पवेलियन लौटी तो जूनियर एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस ने काउंटर अटैक किया. उन्होंने एक चौका और 3 छक्के जड़े. 18 गेंद में 35 रन बनाकर ब्रेविस आउट हो गए. फिर कॉर्बिन बॉश भी एक छक्के के साथ आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 

अंत में गेराल्ड कोएत्जी और जॉर्ज लिंडे ने भी जीत की उम्मीद जगाई. लेकिन लिंडे 20 गेंद में एक चौके और दो छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हो गए. कोएत्जी भी 16 रन बनाकर चलते बने. हालांकि, एक समय ऐसा लग रहा था कि दक्षिण अफ्रीका मैच जीत लेगी, लेकिन कीवी गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर जीत अपने पाले में कर ली.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IndiGo Airline Crisis: DGCA का 10% फ्लाइट कट ऑर्डर! इंडिगो के लिए झटका नहीं, राहत जैसा! क्यों? पढ़िए पूरी सच्चाई
DGCA का 10% फ्लाइट कट ऑर्डर! इंडिगो के लिए झटका नहीं, राहत जैसा! क्यों? पढ़िए पूरी सच्चाई
राहुल गांधी पर कंगना रनौत का विवादित बयान! संसद परिसर में कहा- 'चरित्र में कोई ताकत नहीं इसलिए मैं...'
राहुल गांधी पर कंगना रनौत का विवादित बयान! संसद परिसर में कहा- 'चरित्र में कोई ताकत नहीं इसलिए मैं...'
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
एशेज सीरीज में इंग्लैंड की बढ़ी टेंशन, तीसरे टेस्ट में कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन की वापसी
एशेज सीरीज में इंग्लैंड की बढ़ी टेंशन, तीसरे टेस्ट में कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन की वापसी

वीडियोज

Aniruddhacharya Controversy: महिलाओं का अपमान करना कब बंद करेंगे बाबा?
UP News: यूपी BJP चीफ का नाम फाइनल, इस दिन होगी अनाउंसमेंट | UP BJP Chief
अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ीं: महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी मामले में कोर्ट ने मंजूर की याचिका
US vs China Trade War: 47% Tariffs भी नहीं रोक पाए China का असली मास्टरमाइंड प्लान क्या है?
Varanasi में छात्रों का बवाल, पुलिस ने किया हिसाब ! | UP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IndiGo Airline Crisis: DGCA का 10% फ्लाइट कट ऑर्डर! इंडिगो के लिए झटका नहीं, राहत जैसा! क्यों? पढ़िए पूरी सच्चाई
DGCA का 10% फ्लाइट कट ऑर्डर! इंडिगो के लिए झटका नहीं, राहत जैसा! क्यों? पढ़िए पूरी सच्चाई
राहुल गांधी पर कंगना रनौत का विवादित बयान! संसद परिसर में कहा- 'चरित्र में कोई ताकत नहीं इसलिए मैं...'
राहुल गांधी पर कंगना रनौत का विवादित बयान! संसद परिसर में कहा- 'चरित्र में कोई ताकत नहीं इसलिए मैं...'
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
SIR पर जोरदार बहस, वकील ने चुनाव आयोग के अधिकारों पर उठाए सवाल तो सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से पूछा- तो क्या संदिग्ध लोगों को...
एशेज सीरीज में इंग्लैंड की बढ़ी टेंशन, तीसरे टेस्ट में कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन की वापसी
एशेज सीरीज में इंग्लैंड की बढ़ी टेंशन, तीसरे टेस्ट में कप्तान पैट कमिंस और नाथन लायन की वापसी
पॉपुलर एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने कंफर्म किया रिलेशनशिप, क्रिकेट होस्ट को कर रहीं डेट
पॉपुलर एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने कंफर्म किया रिलेशनशिप, क्रिकेट होस्ट को कर रहीं डेट
रोमानिया की करेंसी का भारत में कितना होता है मूल्य? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; इनकी रहती है डिमांड
रोमानिया की करेंसी का भारत में कितना होता है मूल्य? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; इनकी रहती है डिमांड
Kidney Damage: सुबह बिस्तर छोड़ते ही दिखने लगते हैं किडनी डैमेज होने के ये 5 असामान्य लक्षण, 89 पर्सेंट लोग इग्नोर करके हो जाते हैं बीमार
सुबह बिस्तर छोड़ते ही दिखने लगते हैं किडनी डैमेज होने के ये 5 असामान्य लक्षण, 89 पर्सेंट लोग इग्नोर करके हो जाते हैं बीमार
आपके एरिया में हो रही बिजली चोरी तो ऐसे करें शिकायत, इनाम देगी यह सरकार
आपके एरिया में हो रही बिजली चोरी तो ऐसे करें शिकायत, इनाम देगी यह सरकार
Embed widget