एक्सप्लोरर

Maharashtra Premier League Auction 2023: नौशाद शेख बने सबसे महंगे खिलाड़ी, कोल्हापुर टस्कर्स ने 6 लाख रुपए में अपनी टीम में किया शामिल

MPL Auction 2023: महाराष्ट्र प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के लिए आज खिलाड़ियों के ऑक्शन प्रक्रिया का आयोजन किया गया. इस पहले सीजन में कुल 6 फ्रेंचाइजी हिस्सा ले रही हैं.

Maharashtra Premier League 2023: महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (MPL) के पहले सीजन के लिए आज पुणे में खिलाड़ियों की ऑक्शन प्रक्रिया का आयोजन किया गया. इस ऑक्शन में महाराष्ट्र रणजी टीम के खिलाड़ी नौशाद शेख को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजियों के बीच जबरदस्त होड़ दिखी. नौशाद को कोल्हापुर टस्कर्स ने 6 लाख रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया. महाराष्ट्र प्रीमियर लीग के पहले सीजन में कुल 6 फ्रेंचाइजी हिस्सा ले रही हैं.

महाराष्ट्र क्रिकेट संघ की एपेक्स कमेटी ने इन 6 फ्रेंचाइजियों के नामों का एलान किया था. पुणेरी बप्पा जिसके आईकन प्लेयर के तौर पर रुतुराज गायकवाड़ हैं. दूसरी टीम कोल्हापुर टस्कर्स है और इसके आइकन प्लेयर के केदार जाधव हैं. तीसरी टीम ईगल नासिक टाइटंस है और इसके आइकन प्लेयर राहुल त्रिपाठी हैं. वहीं चौथी टीम छत्रपति सम्भाजी किंग्स है और इसके आइकन प्लेयर के तौर पर राजवर्धन हंगरगेकर को चुना गया है. वहीं 5वीं टीम रत्नागिरी जेट्स है जिसके आइकन प्लेयर अजीम काजी हैं. छठी टीम सोलापुर रॉयल्स है जिसके आइकन प्लेयर विक्की ओसतवल हैं.

31 साल के नौशाद शेख को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अब घरेलू क्रिकेट में 45 टी20 मुकाबले खेले हैं. नौशाद ने इनमें 28.54 के औसत से 942 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 123.78 का रहा और वह 5 अर्धशतकीय पारियां भी खेलने में कामयाब हो सके. नौशाद एक ऑफ स्पिन गेंदबाज भी हैं और उन्होंने टी20 क्रिकेट में 18.58 के औसत से 12 विकेट अब तक हासिल किए हैं.

MPL का पहला सीजन 15 से 29 जून तक खेला जाएगा

महाराष्ट्र प्रीमियर लीग के पहले सीजन का आयोजन 15 से 29 जून तक किया जाएगा. पहले सीजन के सभी मुकाबलों का आयोजन गहुंजे स्टेडियम में किया जाएगा. वहीं सीजन के बीच में महिला टीमों के भी 3 प्रदर्शनी मैचों का आयोजन किया जाएगा. MPL के पहले सीजन के लिए 300 से अधिक खिलाड़ियों को ऑक्शन प्रक्रिया में शामिल किया गया था. इसमें रणजी खेलने वाले खिलाड़ियों को 60 हजार रुपए बेस प्राइस में. अंडर-19 और बी ग्रुप के खिलाड़ियों को 40 हजार रुपए जबकि सी ग्रुप में शामिल खिलाड़ियों को 20 हजार रुपए बेस प्राइस में जगह दी गई थी. सभी 6 फ्रेंचाइजियों को 20 लाख रुपए पर्स मनी दी गई थी, जिसमें वह अधिकतम 16 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं और इसमें 2 अंडर-19 खिलाड़ियों को रखना अनिवार्य है.

 

यह भी पढ़ें...

WTC Final: रोहित शर्मा के लिए आसान नहीं होगा प्लेइंग-11 का चयन, इन खिलाड़ियों को जगह देने के लिए करनी होगी माथापच्ची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ तो शर्म करो...', जिम्बाब्वे से भी बदतर पाकिस्तान टीम, पूर्व क्रिकेटर ने खोल दी पोल
'कुछ तो शर्म करो...', जिम्बाब्वे से भी बदतर पाकिस्तान टीम, पूर्व क्रिकेटर ने खोल दी पोल
क्या फिर दोहराया गया 2010 स्पॉट-फिक्सिंग कांड? पाक खिलाड़ी पर उठ रहे सवाल
क्या फिर दोहराया गया 2010 स्पॉट-फिक्सिंग कांड? पाक खिलाड़ी पर उठ रहे सवाल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड का हुआ बुरा हाल, दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर हुआ ऑलआउट
साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड का हुआ बुरा हाल, दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर हुआ ऑलआउट
बांग्लादेश से हार पर पाकिस्तान में बवाल, पूर्व खिलाड़ी ने मोहसिन नकवी को कहा- 'आईसीसी ट्रॉफी चुराकर तुम...'
बांग्लादेश से हार पर पाकिस्तान में बवाल, पूर्व खिलाड़ी ने मोहसिन नकवी को कहा- 'आईसीसी ट्रॉफी चुराकर तुम...'

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: एक घंटे में LPG लेकर भारत पहुंचेगा 'शिवालिक', इजरायल ने खामेनेई के प्लेन पर दागा रॉकेट
LIVE: एक घंटे में LPG लेकर भारत पहुंचेगा 'शिवालिक', इजरायल ने खामेनेई के प्लेन पर दागा रॉकेट
क्या BJP का CM आपको स्वीकार होगा? जेल से वोट देने आए अनंत सिंह ने दिया ऐसा जवाब
क्या BJP का CM आपको स्वीकार होगा? जेल से वोट देने आए अनंत सिंह ने दिया ऐसा जवाब
ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमज़ोरी! UN का बड़ा अलर्ट - ऑयल-गैस पर ज़्यादा भरोसा बन रहा खतरा
ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमज़ोरी! UN का बड़ा अलर्ट - ऑयल-गैस पर ज़्यादा भरोसा बन रहा खतरा
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
WB Election 2026: चुनावी ऐलान के बाद बंगाल में IPS तबादले, बीजेपी ने ममता सरकार पर लगाए धांधली के आरोप, जानें क्या कहा?
चुनावी ऐलान के बाद बंगाल में IPS तबादले, बीजेपी ने ममता सरकार पर लगाए धांधली के आरोप, जानें क्या कहा?
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
Assembly Elections 2026: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget