एक्सप्लोरर

एमएस धोनी क्रिकेट छोड़ इस खेल का उठा रहे लुत्फ, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

MS Dhoni US Open: धोनी पिछले दिनों IPL से रिटायरमेंट रूमर्स के कारण चर्चा में बने रहे हैं. IPL का अगला सीजन अभी करीब 7 महीने दूर है. उससे पहले धोनी यूएस ओपन के क्वार्टरफाइनल का लुत्फ उठाते देखे गए

एमएस धोनी पिछले दिनों IPL से रिटायरमेंट रूमर्स के कारण चर्चा में बने रहे हैं. इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन आने में अभी करीब 7 महीने बाकी हैं, लेकिन उससे पहले धोनी को यूएस ओपन के क्वार्टरफाइनल मैच का लुत्फ उठाते देखा गया. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि धोनी नोवाक जोकोविच और टेलर फ्रिट्ज का क्वार्टरफाइनल मैच देखने पहुंचे.   

वायरल वीडियो में एमएस धोनी को हितेश सांघवी नाम के एक बिजनेसमैन के साथ देखा गया है. हितेश ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी इस समय यूएस में छुट्टियां मना रहे हैं, इसी बीच उन्होंने यूएस ओपन का क्वार्टरफाइनल मैच देखने का समय निकाला. क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जोकोंविच ने फ्रिट्ज को 6-3, 7-5, 3-6, 6-4 से हराया. अब सेमीफाइनल में जोकोविच की भिड़ंत कार्लोस अल्काराज से होगी.

टेलर फ्रिट्ज के खिलाफ इस जीत से नोवाक जोकोविच ऐसे सबसे उम्रदराज टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं, जो एक साल के भीतर सभी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टरफाइनल तक पहुंचे हों. यह जोकोविच का यूएस ओपन में 14वां क्वार्टरफाइनल मैच रहा. इस मामले में उन्होंने रोजर फेडरर को पीछे छोड़ दिया है. अब उनसे आगे सिर्फ जिमी कॉनर्स (17) हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hitesh Sanghvi (@hitesh412740)

क्या IPL 2026 में खेलेंगे एमएस धोनी?

एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास लेंगे या नहीं, इस पर उन्होंने ना तो हामी भरी है और ना ही रिटायरमेंट से इनकार किया है. धोनी का कहना था कि फैसला लेने के लिए उनके पास अभी काफी समय बचा हुआ है और अपने करियर पर अगले सीजन से पहले फैसला लेंगे. धोनी को आईपीएल 2025 में घुटने की समस्या से जूझते देखा गया था. फिटनेस संबंधी समस्याएं धोनी को रिटायरमेंट लेने पर मजबूर कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें:

एशिया कप से पहले कहर बरपा रहा भारत का ये पड़ोसी देश, वनडे के बाद टी20 में भी मचाया धमाल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI: बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग है हैदराबाद, आज चौथे टी20 में टूटेंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग है हैदराबाद, आज चौथे टी20 में टूटेंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे स्क्वाड के ऐलान पर अपडेट, BCCI के लिए सिरदर्द बने 3 खिलाड़ी
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे स्क्वाड के ऐलान पर अपडेट, BCCI के लिए सिरदर्द बने 3 खिलाड़ी
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब से दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोल- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब से दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोल- थैंक्यू
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget