एक्सप्लोरर

MS Dhoni: एमएस धोनी को लगी 16 करोड़ रुपये की चपत, पूर्व बिजनेस पार्टनरों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

MS Dhoni News: यह मामला खेल प्रबंधन कंपनी आरका स्पोर्ट्स के दो निदेशकों के खिलाफ एक निचली अदालत में दायर किया गया है.

MS Dhoni News in Hindi: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दो पूर्व व्यावसायिक साझेदारों के खिलाफ यह दावा करते हुए एक आपराधिक मामला दायर किया है कि उन्होंने (साझेदारों ने) क्रिकेट अकादमी स्थापित करने से संबंधित अनुबंध का पालन नहीं कर उन्हें लगभग 16 करोड़ रुपये की चपत लगाई है. यह जानकारी धोनी के वकील ने दी है. 

यह मामला खेल प्रबंधन कंपनी आरका स्पोर्ट्स के दो निदेशकों के खिलाफ एक निचली अदालत में दायर किया गया है. पटना की एक लॉ फर्म विधि एसोसिएट्स से धोनी के अधिवक्ता दयानंद सिंह ने कहा कि उन्होंने धोनी की ओर से रांची की एक सक्षम अदालत में आरका स्पोर्ट्स के निदेशक मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 420 के तहत आपराधिक मामला दायर किया है. 

सिंह ने बताया कि आरोपियों ने 2017 में भारत और विदेशों में क्रिकेट अकादमी स्थापित करने के लिए धोनी से संपर्क किया था. उन्होंने कहा कि शुरुआत में इस बात पर सहमति बनी थी कि क्रिकेटर को पूरी फ्रेंचाइजी फीस मिलेगी और मुनाफा 70:30 के आधार पर धोनी और साझेदारों के बीच बांटा जाएगा. 

उन्होंने कहा कि, साझेदारों ने धोनी की जानकारी के बिना अकादमी स्थापित करना शुरू कर दिया और कोई भुगतान नहीं किया. उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदान किया गया प्राधिकार पत्र 15 अगस्त, 2021 को रद्द कर दिया गया था. धोनी के वकील के अनुसार इसके बावजूद साझेदारों ने धोनी के साथ कोई राशि या जानकारी साझा किए बिना उनके नाम पर क्रिकेट अकादमी और खेल परिसर स्थापित करना जारी रखा.

धोनी के वकील के अनुसार समझौते के नियमों का उल्लंघन करने पर साझेदारों को दो बार कानूनी नोटिस दिए गए. सिंह ने दावा किया कि साझेदारों ने आठ से दस स्थानों पर अकादमी खोलीं और पैसे लिये, जिससे धोनी को 16 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

सिंह ने बताया कि आपराधिक मामला 27 अक्टूबर, 2023 को रांची में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दायर किया गया. सिंह ने बताया कि शुक्रवार को धोनी द्वारा अधिकृत व्यक्ति सीमांत लोहानी ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया.

यह भी पढ़ें-

IND vs PAK, T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में 9 जून को टकराएंगी भारत-पाक की टीमें, न्यूयॉर्क में होगा महामुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget