एक्सप्लोरर

IND vs AUS: कोहली या रोहित नहीं, ये है बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत का टॉप बल्लेबाज; नाम सुनकर चौंक जाएंगे

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के चार मैच हो चुके हैं, जिनके बाद ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-1 से आगे है.

Border Gavaskar Trophy 2024-25 Stats: भारत के लिए साल 2024 में बल्लेबाजी में टॉप खिलाड़ी कौन रहा होगा? उसका नाम विराट कोहली या रोहित शर्मा नहीं बल्कि यशस्वी जायसवाल है. साल 2023 पर नजर डालें तो शुभमन गिल और विराट कोहली दुनिया भर में साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) की बात करें तो यहां विराट या गिल या रोहित नहीं बल्कि जायसवाल का दबदबा रहा है. रनों की बात करें, शतकों की या औसत की, भारत के लिए जायसवाल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे विश्वसनीय बल्लेबाज रहे हैं.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन - बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के लिए अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ही हैं. उन्होंने अब तक 8 पारियों में 359 रन बनाए हैं. सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में दूसरा भारतीय नाम नितीश रेड्डी का है, जो अब तक 294 रन बना चुके हैं.

सबसे बढ़िया औसत - बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल उन 2 खिलाड़ियों में से एक हैं, जो अब तक 50 से अधिक के औसत से रन बनाते आए हैं. उन्होंने अब तक 51.29 के औसत से रन बनाए हैं. सीरीज में अब तक सबसे बढ़िया औसत ट्रेविस हेड का है, जिन्होंने 58.57 के औसत से रनों की बारिश की है.

सबसे ज्यादा शतक - स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड अब तक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-2 शतक लगा चुके हैं और भारत का कोई भी बल्लेबाज अब तक दो सेंचुरी नहीं लगा पाया है. मगर यशस्वी जायसवाल, नितीश रेड्डी और विराट कोहली एक-एक शतक लगा चुके हैं. टीम इंडिया के लिए अभी तक सीरीज में जायसवाल और केएल राहुल दो-दो फिफ्टी लगा चुके हैं.

सबसे ज्यादा चौके - ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी भी जायसवाल ही हैं. उन्होंने अब तक सीरीज में 39 चौके लगाए हैं, भारतीयों की लिस्ट में इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर नितीश रेड्डी हैं, जो अब तक 30 बाउंड्री लगा चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने लिया रिटायरमेंट का फैसला? BCCI जल्द कर सकता है एलान? रिपोर्ट में बहुत बड़ा खुलासा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विंटर स्टॉर्म की चपेट में दुनिया का सबसे अमेरिका, एयर इंडिया ने रद्द की सारी फ्लाइट, जानें पूरा मामला
विंटर स्टॉर्म की चपेट में दुनिया का सबसे अमेरिका, एयर इंडिया ने रद्द की सारी फ्लाइट, जानें पूरा मामला
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
Watch: IPL 2026 के लिए एमएस धोनी ने शुरू किया अभ्यास, माही की वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम
Watch: IPL 2026 के लिए एमएस धोनी ने शुरू किया अभ्यास, माही की वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई वजह, बोलीं- 'प्यार कर सकती हूं लेकिन शादी...'
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई शादी न करने की वजह

वीडियोज

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी ने ‘धुरंधर’ का Record तोड़ा”
Emraan Hashmi को पहले से ही पता था कि Taskaree लोगों को पसंद आएगी! | Tanya Bami, Neeraj Pandey
Avimukteshwaranand Controversy: CM Yogi पर अविमुक्तेशवरानंद का ऐसा बयान की मच जाएगा बवाल!
Jammu Kashmir Heavy Snowfall: जम्मू-कश्मीर समेत ठंड से ठिठुर गई ये जगह | Weather News | ABP
Himachal Pradesh News: Shimla में बर्फबारी का कहर, आपस में टकराए 3 ट्रक |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विंटर स्टॉर्म की चपेट में दुनिया का सबसे अमेरिका, एयर इंडिया ने रद्द की सारी फ्लाइट, जानें पूरा मामला
विंटर स्टॉर्म की चपेट में दुनिया का सबसे अमेरिका, एयर इंडिया ने रद्द की सारी फ्लाइट, जानें पूरा मामला
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
Watch: IPL 2026 के लिए एमएस धोनी ने शुरू किया अभ्यास, माही की वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम
Watch: IPL 2026 के लिए एमएस धोनी ने शुरू किया अभ्यास, माही की वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई वजह, बोलीं- 'प्यार कर सकती हूं लेकिन शादी...'
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई शादी न करने की वजह
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
किस बीमारी की चपेट में हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, जानें तबीयत बिगड़ने की वजह?
किस बीमारी की चपेट में हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, जानें तबीयत बिगड़ने की वजह?
फोन में गलती से भी मत रख लेना ये चीजें, वरना घर से ही उठा लेगी पुलिस
फोन में गलती से भी मत रख लेना ये चीजें, वरना घर से ही उठा लेगी पुलिस
Embed widget