एक्सप्लोरर

Mohammed Shami: बॉलिंग के बाद बैटिंग में शमी ने दिखाया कमाल, खेली 32 रनों की विस्फोटक पारी, आखिरी ओवर में किया चमत्कार

Syed Mushtaq Ali Trophy 2024: मोहम्मद शमी ने बॉलिंग के बाद अब बैटिंग में कमाल दिखाया है. उन्होंने बंगाल के लिए 32 रनों की विस्फोटक पारी खेली है.

Syed Mushtaq Ali Trophy 2024: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी फॉर्म में हैं. वे बॉलिंग में कई बार कमाल दिखा चुके हैं. शमी ने अब बैटिंग में भी दम दिखाया है. शमी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के पहले प्री क्वार्टर फाइनल में विस्फोटक बैटिंग की. उन्होंने बंगाल के लिए नाबाद 32 रन बनाए. इस दौरान छक्के और चौके भी लगाए. शमी की पारी के दम पर बंगाल ने चंडीगढ़ को जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य दिया.

बंगाल की टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग करने मैदान पर उतरी. उसने चंडीगढ़ के खिलाफ पहले प्री क्वार्टर फाइनल में 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए. इस दौरान ओपनर करण लाल ने 33 रन बनाए. करण ने 1 चौका और 2 छक्के लगाए. ऋतिक चटर्जी ने 12 गेंदों में 28 रन बनाए. उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके लगाए. प्रदीप्ता प्रामाणिक ने 30 रनों की पारी खेली.

शमी ने आखिरी ओवर में की विस्फोटक बैटिंग -

शमी बंगाल के लिए नंबर 10 पर बैटिंग करने आए. इस दौरान उन्होंने गेंदबाजों की खूब धुलाई की. शमी ने 17 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 32 रन बनाए. शमी की इस पारी में 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. उन्होंने आखिरी ओवर में 18 रन बनाए. शमी ने संदीप शर्मा के ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा. इसके बाद चौथी गेंद पर दो रन लिए. वहीं पांचवीं गेंद पर फिर छक्का जड़ दिया. शमी ने आखिरी गेंद पर चौका लगाया. इस तरह बंगाल के लिए आखिरी ओवर में 18 रन बनाए.

बंगाल ने जीते थे लगातार तीन मैच -

बंगाल ने प्री क्वार्टर फाइनल से पहले लगातार तीन मैच जीते थे. उसने राजस्थान को 7 विकेट से हराया था. वहीं बिहार को 9 विकेट से मात दी थी. जबकि मेघालय को 6 विकेट से हराया था.

यह भी पढ़ें: Venkatesh Iyer PhD IPL 2025: KKR के सबसे महंगे खिलाड़ी के नाम के आगे लगेगा डॉक्टर, शुरू कर दी है पढ़ाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक

वीडियोज

Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News
Janhit: संतों का अखिल भारतीय 'ओपिनियन' पोल! | Yogi Vs Shankaracharya | Magh Mela | ABP News
Shankaracharya Controversy: Chitra ने खोल दिए Avimukteshwaranand विवाद के सारे पन्ने ! | Mahadangal
Shankaracharya Controversy: 6 दिनों से धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद बिगड़ी तबीयत | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
Embed widget