एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान टीम का एक और नमूना, फिर से रिटायर होंगे मोहम्मद आमिर! जानिए क्या है मामला

T20 World Cup 2024: मोहम्मद आमिर ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 से ठीक पहले रिटायरमेंट वापस ले ली थी. अब खबर है कि आमिर दोबारा रिटायर हो सकते हैं. जानिए इसका क्या कारण है?

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ियों का संन्यास से वापस आने का पुराना नाता रहा है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 शुरू होने से ठीक पहले इस फेहरिस्त में मोहम्मद आमिर का भी नाम जुड़ गया था. आमिर ने साल 2020 में केवल 28 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी. मगर उसके चार साल बाद यानी 2024 में उन्होंने रिटायरमेंट से वापस आने का निर्णय लिया. उन्होंने अप्रैल में हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अपना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रिटर्न किया. मगर अब पाकिस्तानी मीडिया में खबरें हैं कि आमिर वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दोबारा रिटायरमेंट ले सकते हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो टी20 वर्ल्ड कप 2024 खत्म होने के बाद मोहम्मद आमिर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं. उसके बाद उन्हें फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट में खेलते हुए देखा जा सकता है. आमिर के रिटायर होने की अफवाहें ऐसे समय में आई हैं जब उन्होंने CPL 2024 सीजन के लिए एंटीगुआ एंड बारबुडा फैल्कन्स नाम की नई फ्रैंचाइज़ी को जॉइन कर लिया है. बताया जा रहा है कि CPL की इस नई फ्रैंचाइज़ी ने आमिर के अलावा इमाद वसीम और फखर जमान को भी साइन किया है.

क्यों रिटायर हुए थे मोहम्मद आमिर?

दरअसल मोहम्मद आमिर ने टेस्ट क्रिकेट को साल 2019 में ही अलविदा कह दिया था. वहीं उससे अगले ही साल उन्होंने यह कहकर सीमित ओवरों के क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया कि पाकितान क्रिकेट बोर्ड (PCB) उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहा था. बता दें कि बहुत समय पहले शाहिद अफरीदी ने भी PCB पर इसी तरह के आरोप लगाकर क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया था, लेकिन उसके बाद वापसी भी की थी.

रिटर्न के बाद आमिर का प्रदर्शन

मोहम्मद आमिर ने इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की. उन्होंने अभी तक रिटर्न के बाद 10 मैच खेले हैं, जिनमें वो 10 विकेट ले पाए हैं. यह गौर करने वाली बात है कि आमिर की गेंदबाजी में पहले जैसी धार देखने को नहीं मिली है. वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2024 में उन्होंने अभी तक 3 मैचों में 5 विकेट चटकाए हैं.

यह भी पढ़ें:

IND VS CAN: खराब मौसम के बीच मियामी के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, कुलदीप ने शेयर की फोटो

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget