एक्सप्लोरर

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बाबर आजम और पाकिस्तान टीम को लेकर मोहम्मद आमिर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा 

Mohammad Amir: चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जाएगी, जिसके चलते टीम के पूर्व खिलाड़ी काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. हालांकि, टीम इंडिया अपने मैच दुबई में खेलेगी.

Mohammad Amir On Babar Azam And Pakistan: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने बड़ा बयान देकर सभी को चौंका दिया. आमिर ने पाकिस्तान टीम और बाबर आजम को लेकर बात की. अपने बयान में आमिर ने यह भी कहा कि मेरी बात को लिख लो. तो आइए जानते हैं कि आमिर ने ऐसा क्या कहा. 

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जाएगी, जिसके चलते टीम के पूर्व खिलाड़ी काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. इस उत्साह के साथ मोहम्मद आमिर ने भरोसा जताया कि टीम और पूर्व कप्तान बाबर आजम टूर्नामेंट में शानदार परफॉर्म करेंगे. 

आमिर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सभी लोग चिंता मत करिए. पाकिस्तान टीम और बाबर आजम चैंपियंस ट्रॉफी में परफॉर्म करेंगे. मेरे शब्द मार्क कर लीजिए."

लंबे वक्त बाद पाकिस्तान को मिली ICC टूर्नामेंट के मेजबानी

पाकिस्तान को लंबे वक्त किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करने का मौका मिल रहा है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान की मेजबानी में आखिरी टूर्नामेंट 1996 में वर्ल्ड कप के रूप में खेला गया था. हालांकि पाकिस्तान टूर्नामेंट का मेजबान जरूर है, लेकिन टीम इंडिया अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी.

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान और बाबर आजम फ्लॉप

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज खेली. सीरीज में पाकिस्तान ने फाइनल सहित कुल 3 मुकाबले खेले, जिसमें 2 में हार का सामना करके सीरीज गंवा दी. टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती थी. खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर पाकिस्तान को शिकस्त दी. 

इसी तरह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम बल्ले से फ्लॉप रहे. बाबर ने तीन मैचों में क्रमश: 10, 23 और 29 रन स्कोर किए. बाबर और पाकिस्तान की खराब फॉर्म चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उनके फैंस के लिए बड़ी चिंता की बात है. 

 

ये भी पढ़ें...

Delhi Capitals ने जीता टॉस, MI पहले करेगी बैटिंग; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 2nd T20I Live: होप के बाद शेरेफन रदरफोर्ड ने भी जड़ी फिफ्टी, वेस्टइंडीज का स्कोर 150 के पार
Live: होप के बाद शेरेफन रदरफोर्ड ने भी जड़ी फिफ्टी, वेस्टइंडीज का स्कोर 150 के पार
दूसरे टी20 में 249 बनाकर टीम इंडिया ने तोड़े 3 रिकॉर्ड, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
दूसरे टी20 में 249 बनाकर टीम इंडिया ने तोड़े 3 रिकॉर्ड, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
WCL में भारत का अगला मैच साउथ अफ्रीका के साथ, जानिए कब-कहां होगी LIVE स्ट्रीमिंग
WCL में भारत का अगला मैच साउथ अफ्रीका के साथ, जानिए कब-कहां होगी LIVE स्ट्रीमिंग
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget