एक्सप्लोरर

SA20 Final: आज MI और SRH की टीमों के बीच फाइनल, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

MI vs SRH SA20 Final: आज 8 फरवरी को MI Cape Town और Sunrisers Eastern Cape के बीच दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग का फाइनल मैच खेला जाएगा.

MI Cape Town vs Sunrisers Eastern Cape SA20 Final: दक्षिण अफ्रीका की टॉप टी20 लीग SA20 का आगाज 9 जनवरी को हुआ था और अब ठीक एक महीने बाद 8 फरवरी यानी आज लीग का फाइनल खेला जाएगा. MI केपटाउन और सनराइजर्स ईस्टर्न केप (MI vs  SRH Final) के बीच फाइनल खेला जाना है. बताते चलें कि सनराइजर्स की टीम पिछली दोनों बार SA20 की चैंपियन बनी है और अब एक बार फिर फाइनल में आ पहुंची है. फाइनल मुकाबला जोहानिसबर्ग स्थित वांडरर्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से खेला जाएगा.

एमआई केपटाउन की बात करें तो वह पॉइंट्स टेबल में टॉप करने के बाद क्वालीफायर 1 में पार्ल रॉयल्स को हराकर फाइनल में पहुंची है. दूसरी ओर सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने पहले एलिमिनेटर मुकाबले में जोबर्ग सुपर किंग्स को चित्त किया, फिर दूसरे क्वालीफायर मैच में पार्ल रॉयल्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची थी. यहां आइए जान लेते हैं कि फाइनल मुकाबले के लिए पिच कैसी रहेगी, प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है और कौन इस मैच में बाजी मार सकता है.

पिच रिपोर्ट (MI Cape Town vs Sunrisers Eastern Cape Final Pitch Report)

जोहानिसबर्ग स्थित वांडरर्स स्टेडियम बल्लेबाजी के अनुकूल साबित होती रही है और यहां हाई-स्कोरिंग मैच देखना कोई नई बात नहीं होगी. जोहानिसबर्ग की पिच गेंदबाजों के लिए भी मददगार रही है, सटीक लाइन और लेंथ बॉलर्स को खूब सारे विकेट चटकाने में मदद कर सकती है. आमतौर पर इस मैदान पर टीमें चेज करना पसंद करती हैं, इसलिए आज फाइनल में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है.

मैच प्रिडिक्शन

SA20 लीग के इतिहास में सनराइजर्स ईस्टर्न केप और MI केप टाउन के बीच 6 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से चार बार SRH की टीम विजयी रही है और 2 बार MI की टीम ने बाजी मारी है. मौजूदा सीजन की बात करें तो दोनों बार MI की टीम ने सनराइजर्स पर बड़ी जीत दर्ज की है. मौजूदा सीजन के आंकड़े MI के पक्ष में जाते दिख रहे हैं, लेकिन मैच का परिणाम काफी हद तक टॉस पर भी निर्भर करेगा.

फाइनल के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

MI केपटाउन की संभावित प्लेइंग इलेवन: रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), रासी वैन डेर डुसेन, रीजा हेंड्रिक्स, सेदिकुल्लाह अटल, डेवाल्ड ब्रेविस, डेलानो पोटगिएटर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, राशिद खान (कप्तान), कैगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट.

सनराइजर्स ईस्टर्न केप की संभावित प्लेइंग इलेवन: डेविड बेडिंघम, टोनी डी जॉर्जी, जॉर्डन हरमन, टॉम एबेल, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, क्रेग ओवर्टन, लियाम डॉसन, ओटनील बार्टमैन, रिचर्ड ग्लीसन.

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG: कब और कहां खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे, जानें मुकाबले से जुड़ी सभी डिटेल्स

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने अभिषेक शर्मा, रचा इतिहास
T20I में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने अभिषेक शर्मा, रचा इतिहास
You + Me... गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी के लिए किया स्पेशल पोस्ट
You + Me... गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी के लिए किया स्पेशल पोस्ट
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'
वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget