एक्सप्लोरर

IND vs ENG: कब और कहां खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे, जानें मुकाबले से जुड़ी सभी डिटेल्स

IND vs ENG 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है.

India vs England 2nd ODI: टी20 सीरीज में इंग्लैंड को बुरी तरह रौंदने के बाद टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में भी जीत के साथ शुरुआत की. नागपुर में खेले गए पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को बेहद आसानी से 4 विकेट से हराया. टीम इंडिया ने सिर्फ 38.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. अब दोनों टीमें कटक के बाराबती स्टेडियम में भिड़ेंगी. 

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच रविवार, 9 फरवरी को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें दूसरे मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस मैच का टॉस दोपहर एक बजे होगा, वहीं मुकाबले की शुरुआत दोपहर डेढ़ बजे से होगी. 

अगर टीम इंडिया यह मुकाबला जीत लेती है तो फिर सीरीज अपने नाम कर लेगी. भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड को 4-0 से हराया था. अब वनडे सीरीज भी भारतीय टीम अपने नाम कर सकती है. हालांकि, इंग्लैंड की टीम हर हाल में इस बार जीत दर्ज करना चाहेगी. अगर इंग्लैंड यह मैच जीत लेता है तो फिर तीसरा वनडे निर्णायक होगा. 

इंग्लैंड के लिए भारत को हराना आसान नहीं रहने वाला है. इंग्लिश बल्लेबाज शुरुआत अच्छी करते हैं, लेकिन बीच के ओवरों में भारतीय गेंदबाज उनके लिए टेढ़ी खीर साबित होते हैं. वैसे, इंग्लैंड में कई मैच विनर मौजूद हैं, लेकिन वे भारतीय गेंदबाजों से पार नहीं पा रहे हैं. 

इस तरह फ्री में देख सकेंगे भारत-इंग्लैंड का दूसरा वनडे 

भारत और इंग्लैंड का दूसरे वनडे मैच आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव देख सकेंगे. यहां आप फ्री में मैच देख सकते हैं. हॉटस्टार इस सीरीज के मैच फ्री में स्ट्रीम कर रहा है. वहीं टीवी पर मैच देखने वाले दर्शक इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकेंगे. 

भारत ने आसानी से जीता था पहला वनडे 

इंग्लैंड ने पहले वनडे में धमाकेदार शुरुआत की थी. बेन डकेट ने सिर्फ 26 गेंद में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए थे. वहीं फिल साल्ट ने 29 गेंद में 6 चौकों की मदद से 32 रनों की पारी खेली थी. दोनों ने 8.5 ओवर में 75 रनों की साझेदारी की थी. इसके बाद इंग्लिश टीम लड़खड़ा गई और 47.4 ओवर में 248 रनों पर ढेर हो गई. फिर भारत ने शुभमन गिल 87 और श्रेयस अय्यर 52 रनों की पारी की बदौलत 38.4 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget