एक्सप्लोरर

एंडरसन की महान उपलब्धि पर मैक्ग्रा बोले, 'उसका अगला लक्ष्य होगा 600 विकेट'

महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने 600 विकेटों के आंकड़े को पार करने के लिए जेम्स एंडरसन की तारीफ करते हुए उनके आगे भी खेल जारी रखने की बात कही है. इंग्लैंड के एंडरसन मंगलवार को मैकग्रा को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज बने.

द ओवल में भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के अंतिम दिन एंडरसन ने मोहम्मद शमी को बोल्ड करके एंडरसन को पीछे छोड़ा और इंग्लैंड को टेस्ट में 118 रन की जीत दिलाई. मेजबान टीम ने श्रृंखला 4-1 से जीती.

एंडरसन अब 564 विकेट के साथ मैकग्रा को पीछे छोड़कर सबसे सफल टेस्ट तेज गेंदबाज बन गए हैं.

वह सबसे सफल टेस्ट गेंदबाजों की सूची में अब मुथैया मुरलीधरन (800), शेन वार्न (708) और अनिल कुंबले (619) की स्पिन तिकड़ी से ही पीछे हैं.

मैकग्रा ने ‘बीबीसी’ से कहा, ‘‘जिम्मी को देखा, वह फिट और उत्सुक नजर आ रहा है और दौड़ लगा रहा है, यह इस पर निर्भर करता है कि वह क्या करना चाहता है. वह मुझे पीछे छोड़ चुका है और मुझे लगता है कि अगला लक्ष्य 600 टेस्ट विकेट हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वह 600 टेस्ट विकेट हासिल करता है तो यह शानदार प्रयास होगा और अगर इसके बाद भी मैदान पर आगे बढ़ने का वही जोश और जुनून बरकरार रहता है तो फिर वह जब तक चाहे तब तक खेल सकता है.’’

मैकग्रा ने अपने करियर में 124 टेस्ट में 563 विकेट हासिल किए और उनका अंतिम विकेट और कोई नहीं बल्कि एंडरसन ही थे.

एंडरसन 36 बरस के हैं और उन्हें करियर के अंतिम पड़ाव पर माना जा रहा है लेकिन मैकग्रा ने कहा कि इंग्लैंड का यह तेज गेंदबाज अभी खत्म नहीं हुआ है और उसका अगला लक्ष्य अनिल कुंबले का रिकार्ड है.

मैकग्रा ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उसमें अब भी जोश बाकी है. मैं जिम्मी को 600 विकेट के आंकड़े को हासिल करते हुए देखना चाहता हूं और फिर यह उस पर निर्भर करता है कि वह शीर्ष पर काबिज तीन स्पिनरों में से एक को हटाना चाहता है या नहीं. मुझे लगता है कि कुंबले के लगभग 619 विकेट हैं. यह उसके दायरे में है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन, दूसरे टी20 में किसे मिलना चाहिए मौका? पिछली 5 पारियों से सब हो जाएगा साफ
वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन, दूसरे टी20 में किसे मिलना चाहिए मौका? पिछली 5 पारियों से सब हो जाएगा साफ
टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर, '10 नंबर' देखकर फैंस को हिट हुआ नॉस्टैल्जिया 
टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर, फैंस को हिट हुआ नॉस्टैल्जिया 
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर दिग्गजों की अलग-अलग राय, 5 में से 3 ने मौका देने की कही बात, अश्विन- पुजारा की अलग सोच
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर दिग्गजों की अलग-अलग राय, 5 में से 3 ने मौका देने की कही बात, अश्विन- पुजारा की अलग सोच

वीडियोज

Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
Water Park Safety Tips: वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
ICAI CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
Embed widget