एक्सप्लोरर

Karnataka vs Saurashtra: रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद मयंक अग्रवाल ने शेयर किया इमोशनल मैसेज, देखें क्या लिखा

Ranji Trophy 2022-23: रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मैच में मयंक अग्रवाल दोहरा शतक लगाने के बाद भी अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए. मयंक ने इस हार के बाद एक इमोशनल ट्वीट किया है.

Ranji Trophy Final: रणजी ट्रॉफी 2022-23 का दूसरा सेमीफाइनल सौराष्ट्र ने 4 विकेट से जीत लिया है. बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस दूसरे सेमीफाइनल मैच में सौराष्ट्र ने कर्नाटका को एक रोमांचक मैच में 4 विकेटों से मात देकर बंगाल के साथ फाइनल में अपनी टिकट पक्की कर ली है. अब रणजी ट्रॉफी 2022-23 का फाइनल मैच बंगाल और सौराष्ट्र के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में 16 फरवरी से 20 फरवरी के बीच में खेला जाएगा. 

रणजी ट्रॉफी से बाहर हुआ कर्नाटका

रणजी ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मैच में कर्नाटका के कप्तान मयंक अग्रवाल ने एक दोहरा शतक लगाया था, लेकिन फिर भी वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए. इस हार से निराश कप्तान मयंक ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने अपने टीम के प्रदर्शन पर गर्व किया है. 

मयंक ने अपने ट्वीट में लिखा, "हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की और कड़ा संघर्ष किया, लेकिन नतीजा वैसा नहीं हुआ, जैसा हम चाहते थे. इस तरह के जुनून और ऊर्जा के साथ खेलने वाली टीम का लीडर होने पर वास्तव में गर्व है. मैं इस सीजन के लिए काफी आभारी हूं."

मयंक ने लगाया दोहरा शतक

मयंक का यह ट्वीट बताता है कि, उन्होंने इस मैच में अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए कितनी मेहनत की थी. मयंक ने मैच की पहली पारी में 249 रनों की एक कप्तानी पारी खेली थी. मयंक को अपनी टीम से किसी अन्य खिलाड़ी का ज्यादा साथ नहीं मिला, जिसकी वजह से कर्नाटका की टीम पहली पारी में सिर्फ 407 रन ही बना पाई.

इसके जवाब में सौराष्ट्र ने पहली पारी में 527 रन बनाकर 120 रनों की बढ़त हासिल कर ली. कर्नाटका दूसरी पारी में सिर्फ 234 रन ही बना पाई, जिसकी वजह से सौराष्ट्र को सिर्फ 114 रनों का आसान टारगेट मिला, जिसे उन्होंने 6 विकेट खोकर हासिल कल लिया और फाइनल में जगह पक्की कर ली.

यह भी पढ़ें: WPL 2023: महिला आईपीएल के पहले ऑक्शन में इन 10 भारतीय खिलाड़ियों पर होंगी सभी टीमों की निगाहें, लग सकती हैं बड़ी बोलियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
बल्लेबाज या गेंदबाज, कोलंबो में किसका साथ देगी पिच? गॉल में स्पिनरों ने मचाया था भौकाल
बल्लेबाज या गेंदबाज, कोलंबो में किसका साथ देगी पिच? गॉल में स्पिनरों ने मचाया था भौकाल
क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज
क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget