एक्सप्लोरर

संगकारा के टिप्स से मिली टीम इंडिया के खिलाफ जीत: एंजेलो मैथ्यूज


संगकारा के टिप्स से मिली टीम इंडिया के खिलाफ जीत: एंजेलो मैथ्यूज

लंदन: श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने कहा कि दिग्गज कुमार संगकारा के साथ प्रेरणादायी नेट सत्र की आईसीसी चैंपियन्स ट्राफी में मौजूदा चैंपियन भारत के खिलाफ करो या मरो वाले मैच में मिली जीत में अहम भूमिका रही. पूर्व कप्तान संगकारा ने भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले देश के युवा खिलाड़ियों के साथ कुछ समय बिताया. मैथ्यूज ने संगकारा का युवा बल्लेबाज कुसाल मेंडिस को उपयोगी टिप्स देने के लिये आभार व्यक्त किया जिन्होंने कल 89 रन बनाये. 


उन्होंने कहा,‘‘हां, वह(मेंडिस) बल्लेबाजी टिप्स लेने के लिये कुमार संगकारा से मिला था. वह(संगकारा) बादशाह है और हम सभी उनसे सीखते हैं. हम सभी बल्लेबाज उनसे सलाह लेते हैं.’’ 


मैथ्यूज ने कहा,‘‘वह हमें कई अच्छी चीजें सिखाते हैं जैसे कि इस तरह की पिचों पर कैसे खेलना है. कल खिलाड़ी उनसे मिले थे और सलाह ली थी और उन्होंने मैदान पर उसे खुद पर अच्छी तरह से लागू किया.’’ 


श्रीलंका को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी थी लेकिन भारत के खिलाफ उसने बड़ा लक्ष्य आसानी से हासिल कर दिया. चमारा कापुगेदारा के चोटिल होने के कारण टीम में लिये गये धनुष्का गुणतिलके ने 76 रन बनाये और मेंडिस के साथ दूसरे विकेट के लिये 159 रन जोड़े. 


मैथ्यूज ने कहा,‘‘जब आप मैच में उतरते हो तो आपको पता होता है कि वह(धनुष्का) यहां तक कि 15 खिलाड़ियों में भी शामिल नहीं था और कल कापुगेदारा चोटिल हो गया. उसे एक बेहद मजबूत टीम के खिलाफ पारी का आगाज करना पड़ा और उसने शानदार बल्लेबाजी की.’’


उन्होंने कहा,‘‘विरोधी टीम हमारा सम्मान करती है या नहीं यह मायने नहीं रखता. हमारे पास करने के लिये काफी कुछ है और हम वास्तव में इस पर विचार नहीं करते कि विरोधी टीम हमारे बारे में क्या सोचती है.’’ 


मैथ्यूज ने कहा,‘‘मेरे कहने का मतलब है कि भारत के खिलाफ मैच में भी हमारी जीत की किसी को उम्मीद नहीं थी लेकिन हम जानते हैं कि हमारे पास प्रतिभा है और हमारे पास एक अच्छी टीम को हराने का एक और मौका है और हमने ऐसा किया.’’ 


श्रीलंका अब यदि अपने आखिरी लीग मैच में पाकिस्तान को हरा देता है तो वह सेमीफाइनल में जगह बना लेगा. मैथ्यूज ने कहा,‘‘हम इतने आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं. हम एक समय में केवल एक मैच पर ध्यान देना चाहते हैं. अब हम यह मैच जीत चुके हैं और हमारा ध्यान अगले मैच पर है. हमारी रणनीति ऐसी ही रहेगी. उम्मीदों का बोझ खुद नहीं बनने देना.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 4th T20I Live Score: भारत का 9वां विकेट गिरा, न्यूजीलैंड की जीत कंफर्म; क्रीज पर आखिरी जोड़ी
Live: भारत का 9वां विकेट गिरा, न्यूजीलैंड की जीत कंफर्म; क्रीज पर आखिरी जोड़ी
1 ओवर में लुटाए 32, नितीश रेड्डी के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज; 10 साल का दोहराया इतिहास
1 ओवर में लुटाए 32, नितीश रेड्डी के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अफरीदी ने क्रुणाल पांड्या का पीट-पीटकर भूत बना दिया, एक ओवर में जड़े लगातार 5 छक्के
अफरीदी ने क्रुणाल पांड्या का पीट-पीटकर भूत बना दिया, एक ओवर में जड़े लगातार 5 छक्के

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget