एक्सप्लोरर

Martin Guptill: 'आज भी नफरत भरे मैसेज मिलते हैं', वर्ल्ड कप 2019 में धोनी को रन आउट करने के बाद से परेशान हैं मार्टिन गुप्टिल

Martin Guptill Perfect Throw: वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले में मार्टिन गुप्टिल ने एक डायरेक्ट थ्रो से धोनी को रन आउट कर दिया था. इसी रन आउट के चलते टीम इंडिया मुकाबला गंवा बैठी थी.

Dhoni Run Out In WC 2019: वर्ल्ड कप 2019 में वह मार्टिन गुप्टिल का ही थ्रो था, जिसने एमएस धोनी को रन आउट कर करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़ दिया था. तब वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों 18 रन से शिकस्त खाकर घर वापस लौटना पड़ा था. अगर गुप्टिल का थ्रो थोड़ा सा भी इधर-उधर हो जाता तो धोनी टीम इंडिया को फाइनल में ले जाते. बहरहाल, इस वाकिये को चार से ज्यादा बीत चुके हैं लेकिन शायद कुछ भारतीय फैंस के दिल में आज भी ये याद ताजा है. शायद यही कारण है कि भारतीय फैंस आज भी मार्टिन गुप्टिल को इस थ्रो के लिए नफरत भरे संदेश भेजते रहते हैं. न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ने खुद यह खुलासा किया है.

मार्टिन गुप्टिल ने एक बातचीत के दौरान वर्ल्ड कप 2019 में धोनी को रन आउट करने के किस्से को याद करते हुए कहा, 'वह सब कुछ एकदम से हुआ था. मुझे बस इतना याद है कि मैंने पहले गेंद को ऊपर जाते देखा और फिर लगा कि अरे नहीं, यह तो मेरी ओर आ रही है. मैंने तेज दौड़ लगाई. मुझे पता था कि स्टंप्स पर थ्रो का कोई मौका नहीं होगा लेकिन मैंने कोशिश की. मुझे वहां से केवल डेढ़ स्टंप्स दिख रहे थे. मैं भाग्यशाली रहा कि वह एक परफेक्ट थ्रो निकला.' इसके बाद गुप्टिल ने कहा, 'आज भी पूरा भारत मुझे पसंद नहीं करता है. मुझे वहां से कई नफरत भरे मैसेज मिलते रहते हैं.'

10 गेंद पर थी 25 रन की दरकार
वर्ल्ड कप 2019 के इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 239 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम 92 रन पर ही 6 विकेट गंवा चुकी थी. धोनी और जडेजा ने 116 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत की उम्मीद बंधाई थी. यहां जडेजा तो आउट हो गए लेकिन धोनी टिके रहे. 10 गेंदों पर जब 25 रन की दरकार थी, तब धोनी दो रन भागने के चक्कर में रन आउट हो गए. यहीं पर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबला गंवा दिया.

यहां भी पढ़ें...

Imam Ul Haq Wedding: कव्वाली नाइट से लेकर निकाह की रस्मों तक, वीडियो में देखें पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज की शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

David Warner Case: हां मैंने शराब पी... डेविड वार्नर का कबूलनामा, अब कोर्ट सुनाएगा सजा
हां मैंने शराब पी... डेविड वार्नर का कबूलनामा, अब कोर्ट सुनाएगा सजा
Zimbabwe T20 Squad vs India: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे स्क्वॉड का ऐलान, देखें कौन-कौन शामिल
भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे स्क्वॉड का ऐलान, देखें कौन-कौन शामिल
WI VS NZ: 'हमने इस सीरीज में जबरदस्त लड़ाई लड़ी', पांचवें वनडे में जीत के बाद बोले कप्तान शाई होप
'हमने इस सीरीज में जबरदस्त लड़ाई लड़ी', पांचवें वनडे में जीत के बाद बोले कप्तान शाई होप
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget