एक्सप्लोरर

Marcus Stoinis Retirement: मार्कस स्टोइनिस ने वनडे से लिया संन्यास, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया का थे हिस्सा

Marcus Stoinis: ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस ने अचानक वनडे क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया. स्टोइनिस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल थे.

Marcus Stoinis ODI Retirement: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने वनडे फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया है. स्टोइनिस को फरवरी-मार्च में खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया का हिस्सा बनाया गया था. लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया. स्टोइनिस इन दिनों एसए20 में डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं.

अब स्टोइनिस के संन्यास के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड में रिप्लेस किया जाएगा. सभी टीमें 12 फरवरी तक चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में बदलाव कर सकती हैं. बता दें कि टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होगी. 

स्टोइनिस की बात करें तो वह 2023 में भारत की सरजमीं पर खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की विनिंग टीम का हिस्सा थे. ऑस्ट्रेलिया के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलने वाले स्टोइनिस टी20 क्रिकेट खेलने जारी रखेंगे. 

cricket.com.au के हवाले से स्टोइनिस ने वनडे संन्यास के बारे में बात करते हुए कहा, "ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट खेलना शानदार सफर रहा और मैं हरे और सुनहरे रंग में बिताए हर पल के लिए आभारी हूं. उच्चतम स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना एक ऐसी चीज है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा."

स्टोइनिस ने आगे कहा, "यह आसान फैसला नहीं था, लेकिन मुझे लगता है कि यह मेरे लिए सही वक्त है वनडे से दूर होने और अपने करियर के अगले चैप्टर पर फोकस करने के लिए. रॉन (ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड) के साथ मेरे बहुत अच्छे रिश्ते हैं और मैंने उनके सपोर्ट की सराहना की है. मैं पाकिस्तान में लड़कों का हौसला बढ़ाऊंगा."

मार्कस स्टोइनिस का वनडे करियर 

गौरतलब है कि मार्कस स्टोइनिस ने अपने करियर में 71 वनडे खेले. इन मैचों की 64 पारियों में उन्होंने 26.69 की औसत से 1495 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 6 अर्धशतक शामिल रहे. स्टोइनिस का हाई स्कोर 146* रनों का रहा. इसके अलावा 64 पारियों गेंदबाजी करते हुए स्टोइनिस ने 43.12 की औसत से 48 विकेट अपने नाम किए, जिसमें उनका बेस्ट फिगर 3/16 का रहा. 

 

ये भी पढ़ें...

नागपुर वनडे में सिर्फ 24 रन बनाते ही रोहित शर्मा रच देंगे इतिहास, टूट जाएगा राहुल द्रविड़ का महारिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारतीय क्रिकेट को मेरा...', अचानक ये क्या कह गए सूर्यकुमार यादव? पोस्ट से मचा हडकंप
'भारतीय क्रिकेट को मेरा...', अचानक ये क्या कह गए सूर्यकुमार यादव? पोस्ट से मचा हडकंप
अफगानिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज का निधन, लंबे वक्त से भारत में चल रहा था इलाज; 38 की उम्र में ली आखिरी सांस
अफगानिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज का निधन, लंबे वक्त से भारत में चल रहा था इलाज
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
ड्रॉप हुए या मिला आराम? संजू सैमसन को लेकर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रहने की बताई वजह
ड्रॉप हुए या मिला आराम? संजू सैमसन को लेकर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रहने की बताई वजह

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget