एक्सप्लोरर

Rishabh Pant IPL Salary Tax: पंत को नहीं मिलेंगे पूरे 27 करोड़, कितना कटेगा टैक्स, कितनी होगी कमाई; जानिए

Rishabh Pant IPL Salary 2025 After Tax: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को पूरे 27 करोड़ रूपये नहीं मिलेंगे. चलिए समझते हैं कि टैक्स आदि कटौती के बाद उन्हें कितनी रकम मिलेगी.

Rishabh Pant IPL Salary Tax: ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर हैं, उन्हें IPL 2025 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में ख़रीदा था. हालांकि वह अपनी कीमत के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. अभी तक खेले 13 मैचों में पंत ने 13 की औसत से 151 रन ही बनाए हैं. ये पंत का आईपीएल में अभी तक का सबसे खराब प्रदर्शन है. इससे पहले जब लखनऊ ने उन्हें ख़रीदा था तो उन्हें उम्मीद थी कि उनकी कप्तानी में टीम पहला खिताब जीतेगी, लेकिन इस बार तो वह लीग स्टेज से ही बाहर हो गई. एक सवाल सबसे मन में होगा कि क्या पंत को 27 करोड़ रूपये पूरे मिलेंगे अगर नहीं तो उन्हें पास कितनी राशि पहुंचेगी. आइए समझते हैं.

आईपीएल 2025 के लिए हुए ऑक्शन में इतिहास रचा गया था जब ऋषभ पंत को लखनऊ ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा. वह इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बने. इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स में शामिल थे, लेकिन दिल्ली ने उन्हें रिटेन नहीं किया. हालांकि ऑक्शन में उन्होंने राइट टू मैच (RTM in IPL) ऑप्शन का उपयोग किया लेकिन लखनऊ द्वारा इतनी बड़ी रकम की बोली लगाने के बाद वह पीछे हट गए.

27 करोड़ में से ऋषभ पंत को कितना टैक्स देना होगा?

आपको बता दें कि ऋषभ पंत को पूरे 27 करोड़ रुपये नहीं मिलेंगे. अनुमानित टैक्स गणना के अनुसार पंत की प्रोफेशन इनकम (27 करोड़) पर 11.48 करोड़ रुपये का टैक्स लागु होगा. उनकी प्रोफेशन इनकम पर 30 प्रतिशत टैक्स लगेगा, जो 8 करोड़ 6 लाख रुपये होगा. सरचार्ज के बाद टैक्स 11.04 करोड़ रुपये हो जाएगा. उनकी कमाई 5 करोड़ रुपये से अधिक है तो इसलिए सरचार्ज 37 प्रतिशत लागू होगा. स्वास्थ्य और शिक्षा सेस के 4 प्रतिशत जोड़ने के बाद उनका कुल टैक्स 11.48 करोड़ रुपये होगा. यानी ऋषभ पंत के हाथ में 15.52 करोड़ रुपये आएंगे.

अगर पंत उपकरण, ट्रेवेल और रहने, मैनेजर की फीस आदि खर्चों को समायोजित करके कटौती का लाभ उठाते हैं तो उनकी इन हैंड सैलरी बढ़ सकती है. न्यूज18 ने एक्विलॉ के कार्यकारी निदेशक-टैक्स, राजर्षि दासगुप्ता के हवाले से बताया कि, "नई टैक्स व्यवस्था के तहत पंत की टीम के साथ प्रति सीजन 27 करोड़ रुपये की सेवाओं में से भारतीय सरकार 10.53 करोड़ रुपये टैक्स (30% इनकम टैक्स, 25% सरचार्ज और 4% सेस) का दावा करेगी, जिससे पंत को प्रति सीजन आईपीएल टीम से 16.47 करोड़ रुपये की नेट सैलरी मिलेगी."

फ्रेंचाइजी इस रकम को देते समय टीडीएस का 10 प्रतिशत काटेगी, जिसे पंत आयकर रिटर्न भरते समय प्राप्त कर सकते हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
Embed widget