एक्सप्लोरर

सीरीज में एक भी बार खाता नही खोल पाए ये दिग्गज बल्लेबाज, जानिए सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

जानिए किस खिलाड़ी ने ODI क्रिकेट में एक सीरीज में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होकर शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इस लिस्ट में एबी डिविलियर्स और ग्रेग चैपल जैसे दिग्गज शामिल हैं.

ODI Record: वनडे इंटरनेशनल (ODI) क्रिकेट में ‘डक’ यानी बिना कोई रन बनाए आउट होना, किसी भी बल्लेबाज या गेंदबाज के लिए बेहद निराशाजनक होता है. क्रिकेट में रन बनाना हर खिलाड़ी का लक्ष्य होता है, लेकिन कई बार बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ी भी बिना खाता खोले आउट हो जाते है.  इतिहास में कई खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जिन्होंने एक ही सीरीज में कई बार डक पर आउट होकर अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इस लिस्ट में ताजा नाम है संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी का, जिन्होंने एक सीरीज में सबसे ज्यादा डक का रिकॉर्ड बना दिया है.

जुनैद सिद्दीकी (UAE)- 6 डक

ICC Men's Cricket World Cup League 2 में जुनैद सिद्दीकी ने 16 मैच खेले और 15 पारियों में बल्लेबाजी की. इस दौरान वह 6 बार बिना रन बनाए आउट हो गए. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर सिर्फ नाबाद 13 रन का रहा और पूरी सीरीज में उन्होंने 60.00 के स्ट्राइक रेट से केवल 36 रन ही बनाए. उनका बल्लेबाजी औसत भी मात्र 4.50 का रहा. गेंदबाजी में वह अपनी टीम के लिए उपयोगी रहे, लेकिन बल्लेबाजी में यह शर्मनाक रिकॉर्ड उनके नाम हो गया जिसे कोई भी खिलाड़ी नहीं बनाना चाहता.

काइल मैक्लेलन (आयरलैंड)- 4 डक

2006-07 में वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप में आयरलैंड के ऑलराउंडर काइल मैक्लेलन ने 9 मैचों में 8 पारियां खेलीं और इस दौरान वो 4 बार डक पर आउट हुए. उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 33 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 20 रन का रहा.

इयान ब्लैकवेल (इंग्लैंड)- 4 डक

VB सीरीज 20020-03 में ऑस्ट्रेलिया की सरजंमी पर इंग्लैंड के ऑलराउंडर इयान ब्लैकवेल ने 10 पारियां खेलीं और इस दौरान वो 4 बार खाता खोले बिना ही आउट होकर पवेलियन लौट गए. इस सीरीज में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 43 रन का रहा और उन्होंने पूरी सीरीज में कुल 115 रन बनाए.

एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)- 4 डक

दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स भी इस लिस्ट से अछूते नहीं रहे हैं. 2006-07 वर्ल्ड कप में उन्होंने कुल 10 पारियां खेली, जिनमें वो 4 बार डक पर आउट हो गए. हालांकि, इसी टूर्नामेंट में उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक भी जड़े थे. उन्होंने पूरी सीरीज में कुल 372 रन बनाए थे.

ग्रेग चैपल (ऑस्ट्रेलिया)- 4 डक

1981- 82 Benson & Hedges World Series Cup में ऑस्ट्रेलियाई महान बल्लेबाज ग्रेग चैपल 14 पारियों में 4 बार बिना रन बनाए आउट हो गए थे. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 61 रन का रहा और उन्होंने इस टूर्नामेंट में दो अर्धशतक भी लगाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget