एक्सप्लोरर

KL Rahul ने स्ट्राइक रेट को लेकर तोड़ी चुप्पी, अपने पसंदीदा शॉट के बारे में भी बताया

IND Vs SA: केएल राहुल ने स्ट्राइक रेट को लेकर उठ रहे सवालों पर चुप्पी तोड़ी है. राहुल ने इस दौरान अपने फेवरेट शॉट के बारे में भी बात की.

IND Vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही तीन टी20 मैचों की सीरीज में केएल राहुल ने शानदार फॉर्म दिखाया है. दूसरे टी20 मुकाबले में केएल राहुल (KL Rahul) ने 28 गेंद में 57 रन की पारी खेली. अपनी इस शानदार पारी के दौरान केएल राहुल ने पार्नेल और एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर दो बार अपनी कलाई का उपयोग कर छक्के मारे. इस पारी के बाद राहुल ने कहा कि उन्हें कलाई से शॉट खेलना बेहद पसंद है.

एशिया कप के बाद केएल राहुल के फॉर्म को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे थे. लेकिन राहुल अब अपने पुराने अंदाज में नज़र आ रहे हैं. राहुल ने मैच के बाद कहा, "यह एक नेचुरल शॉट है जो हम सभी को जन्म से मिला है और यही कारण है कि हम सभी देश के लिए खेल रहे हैं. हम यहां तक पहुंच गए हैं क्योंकि हमारे पास स्वाभाविक रूप से कई चीजें हैं. हम स्पष्ट रूप से वास्तव में कड़ी मेहनत करते हैं."

यह पूछे जाने पर कि फ्लिक आपका मनपसंद शॉट है, राहुल ने हां में जवाब दिया. उन्होंने कहा, "हां, यह शॉट पसंद है. टी20 क्रिकेट में आपको छक्के मारने की कोशिश करनी होती है और खुद को ऐसी स्थिति में लाना होता है जहां आप छक्के लगा सकते हैं, मैं ऐसा करने की कोशिश करता हूं और गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाने की कोशिश करता हूं."

स्ट्राइक रेट को लेकर भी तोड़ी चुप्पी

पिछले कुछ सालों में राहुल को टी20 क्रिकेट में कम स्ट्राइक रेट के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार की पारी ने वह सब कुछ ठंडे बस्ते में डाल दिया, जिसमें उन्होंने 203 के स्ट्राइक-रेट से बल्लेबाजी की. राहुल ने इस जबरदस्त स्ट्राइक रेट के लिए मैच की स्थिति की मांग को जिम्मेदार ठहराया.

केएल राहुल ने कहा, "हां, ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ खेलना इस पारी की मांग थी. जब आप पहले बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो आप स्पष्ट रूप से परिस्थितियों का आकलन करने के लिए खुद को कुछ ओवर देना चाहते हैं और यह देखना चाहते हैं कि आप कौन से शॉट खेल सकते हैं."

IND Vs SA: तीसरे टी20 मुकाबले से केएल राहुल को दिया गया आराम, ऋषभ पंत संभालेंगे ओपनिंग का जिम्मा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी
‘बेबी एक काम था…’, गंभीर के पोस्ट देख फैंस बोले- अकाउंट हैक हो गया?
‘बेबी एक काम था…’, गंभीर के पोस्ट देख फैंस बोले- अकाउंट हैक हो गया?
रोहित-कोहली को पूर्व क्रिकेटर की चेतावनी, कहा- 'टीम में उनकी जगह...'
रोहित-कोहली को पूर्व क्रिकेटर की चेतावनी, कहा- 'टीम में उनकी जगह...'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget