एक्सप्लोरर

IND Vs SA: तीसरे टी20 मुकाबले से केएल राहुल को दिया गया आराम, ऋषभ पंत संभालेंगे ओपनिंग का जिम्मा

IND Vs SA: सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के बाद टीम इंडिया ने दो अहम फैसले लिए हैं. विराट कोहली और केएल राहुल आखिरी टी20 में नहीं खेलेंगे.

India Vs South Africa 3rd T20I: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 अक्टूबर को खेले जाने वाले तीसरे टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने अहम फैसला लिया है. सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाने के बाद टीम इंडिया ने उपकप्तान केएल राहुल को तीसरे टी20 मैच से आराम देने का एलान किया है. केएल राहुल की अनुपस्थिति में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग का जिम्मा संभालते हुए नज़र आ सकते हैं.

टीम मैनेजमेंट ने पहले ही शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली को तीसरे टी20 मुकाबले से आराम देने का फैसला कर लिया था. प्लेइंग 11 में विराट कोहली की जगह श्रेयस अय्यर को मिलना तय है. इतना ही नहीं अय्यर प्लेइंग 11 में जगह मिलने के बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए नज़र आएंगे.

केएल राहुल के रिप्लेसमेंट को लेकर तस्वीर साफ नहीं है. टीम के पास एक्स्ट्रा में कोई और बल्लेबाज नहीं है. प्लेइंग 11 में केएल राहुल की जगह पर शाहबाज अहमद या फिर मोहम्मद सिराज को मौका दिया जा सकता है. सिराज के खेलने की संभावना ज्यादा इसलिए भी है क्योंकि वो बुमराह के फिट नहीं होने की स्थिति में वर्ल्ड कप की टीम में जगह बना सकते हैं.

चहल को भी मिल सकती है जगह

मोहम्मद सिराज को जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद ही टीम में शामिल किया गया है. टीम मैनेजमेंट सिराज को वर्ल्ड कप से पहले मैच प्रैक्टिस का मौका देना चाहता है. सिराज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी टीम में चुना गया है. इसका मतलब यह है कि सिराज 6 अक्टूबर को टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना नहीं होंगे और वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के बाद ही ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे.

आखिरी टी20 मैच के बारे में बात करें तो टीम मैनेजमेंट युजवेंद्र चहल को भी प्लेइंग 11 में शामिल कर सकता है. चहल को इस सीरीज में अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
टी20 डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर टेस्ट पर, देखें जबरदस्त डिफेंस का वीडियो
टी20 डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर टेस्ट पर, देखें जबरदस्त डिफेंस का वीडियो

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget