एक्सप्लोरर

IND vs NZ 1st Test: अब तक भारत में सीरीज नहीं जीत पाई है न्यूजीलैंड, 65 सालों में जीते केवल 2 मुकाबले

IND vs NZ 1st Test: न्यूजीलैंड ने भारत में अब तक 11 सीरीज खेली हैं लेकिन वह एक भी सीरीज में जीत दर्ज नहीं कर सकी है.

IND vs NZ 1st Test: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कानपुर में 25 नवंबर से शुरू होगा. टेस्ट सीरीज में अपने सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के बावजूद टीम इंडिया का पलड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ बहुत भारी नजर आ रहा है. ऐसा इसलिए क्यूंकि अब तक न्यूजीलैंड ने भारत में कुल 11 टेस्ट सीरीज खेली हैं लेकिन वह एक भी सीरीज नहीं जीत पाई है. यहां तक कि 65 सालों में वह केवल 2 टेस्ट मैच जीत सकी है.

भारत में हमेशा फ्लॉप रही है न्यूजीलैंड टेस्ट टीम
न्यूजीलैंड ने अपना पहला भारत दौरा साल 1955 में किया था. 5 मैचों की यह टेस्ट सीरीज भारत ने 2-0 से जीती थी. तब से लेकर अब तक न्यूजीलैंड ने भारत में 11 टेस्ट सीरीज खेली हैं. इनमें से 9 सीरीज भारत ने जीती हैं, जबकि 2 सीरीज ड्रॉ हुई हैं. न्यूजीलैंड को एक भी सीरीज में जीत हासिल नहीं हुई है. इन श्रृंखलाओं में कुल 34 मैच खेले गए इनमें भारत ने 16 मैच जीते हैं और 16 ड्रॉ रहे हैं यानी न्यूजीलैंड ने अब तक भारत में केवल 2 टेस्ट मैच में जीत दर्ज की है.

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मुकाबलो का पूरा लेखा-जोखा
भारत-न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 21 टेस्ट सीरीज खेली गईं. इनमें टीम इंडिया ने 11 और न्यूजीलैंड ने 6 सीरीज जीतीं, जबकि 4 सीरीज ड्रॉ रहीं. इसके अलावा एक टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भी है, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था. कुल मिलाकर अब तक दोनों टीमों के बीच में 60 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इनमें भारत को 21 मैचों में जीत हासिल हुई है जबकि न्यूजीलैंड ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है. दोनों के बीच 26 मुकाबले ड्रॉ हुए हैं. यानी कुल आंकड़ों में भी न्यूजीलैंड पर टीम इंडिया हावी रही है.

कानपुर के ग्रीन पार्क में भी भारत भारी
सीरीज का पहला मैच कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला जाएगा. यहां भारत-न्यूजीलैंड के बीच अब तक 3 टेस्ट मैच हो चुके हैं. इनमें भारत ने 2 मैच जीते हैं और एक मुकाबला ड्रॉ हुआ है.

यह भी पढ़ें..

Virat Kohli Post: विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा को कह दिया 'बिल्ली', यूजर्स ले रहे मजे

Green Park Kanpur: यहां पिछले 62 साल में सिर्फ एक मैच हारी है टीम इंडिया, 1983 में मिली थी आखिरी हार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget