एक्सप्लोरर

टीम इंडिया की इस हरकत पर आगबबूला हुए जोस बटलर, खुलेआम कह डाली बहुत बड़ी बात; बोले - कन्कशन सब्सटीट्यूट...

Harshit Rana Concussion: भारत ने पुणे में खेले गए चौथे टी20 मैच को 15 रनों से जीत लिया है. इस मैच में हर्षित राणा को सब्सटीट्यूट के तौर पर लाना भारतीय टीम के लिए सिर दर्द बना हुआ है.

Jos Buttler on Harshit Rana Concussion Substitute Controversy: हर्षित राणा को शिवम दुबे से रिप्लेस किए जाने पर बहुत बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. एक तरफ इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टीम इंडिया के इस फैसले पर निशाना साधा है. इसके अलावा दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन और माइकल वॉन ने भी इस कन्कशन सब्सटीट्यूट विवाद पर गुस्सा जाहिर किया है. दरअसल भारत-इंग्लैंड चौथे टी20 मैच में बल्लेबाजी के दौरान शिवम दुबे को हेल्मेट पर गेंद लगी थी, इस कारण फील्डिंग के समय उन्हें हर्षित राणा से रिप्लेस कर दिया गया था. विवाद इसलिए खड़ा हुआ क्योंकि दुबे एक ऑलराउंडर हैं जबकि हर्षित एक गेंदबाज हैं. हर्षित ने 3 विकेट लेकर मैच को पलट दिया था.

केविन पीटरसन हुए आगबबूला

इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन ने मैच के दौरान कमेंट्री करते वक्त कहा, "मैं नहीं कह सकता कि ये लाइक फॉर लाइक है. आउट होने से पहले जोस बटलर इस सब्सटीट्यूट से खुश नहीं थे. वो आउट होने के बाद बहुत गुस्से में प्रतीत हुए और सीधे डगआउट में चले गए. उन्होंने कोच से बात की क्योंकि उन्हें नहीं लगता था कि वह रिप्लेसमेंट 'लाइक फॉर लाइक' था."

आपको बता दें कि ICC के नियम अनुसार मैच रेफरी किसी चोट या कन्कशन की स्थिति में उसी खिलाड़ी को रिप्लेस कर सकता है जो 'लाइक फॉर लाइक' की सूची में आए. इसका मतलब किसी गेंदबाज को गेंदबाज से रिप्लेस किया जा सकता है, वहीं बल्लेबाज की जगह बल्लेबाज ही आ सकता है. चौथे टी20 में विवाद इसलिए हुआ क्योंकि ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह गेंदबाज हर्षित राणा को लाया गया था.

जोस बटलर को आया गुस्सा

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा, "ये लाइक फॉर लाइक रिप्लेसमेंट नहीं था. हम इससे जरा भी सहमत नहीं हैं. या तो शिवम दुबे ने अपनी गेंदों में 25 मील प्रतिघंटा की रफ्तार बढ़ा ली है या फिर हर्षित राणा ने बहुत बढ़िया बैटिंग करना सीख लिया है. खैर ये सब खेल का भाग है और हमें मैच को जीतने के बारे में सोचना चाहिए था, लेकिन हम इस फैसले से कतई संतुष्ट नहीं हैं."

यह भी पढ़ें:

क्यों लग रहे टीम इंडिया पर बेईमानी के आरोप! यहां समझें क्या होता है ICC का कन्कशन सब्सटीट्यूट रूल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
बल्लेबाज या गेंदबाज, कोलंबो में किसका साथ देगी पिच? गॉल में स्पिनरों ने मचाया था भौकाल
बल्लेबाज या गेंदबाज, कोलंबो में किसका साथ देगी पिच? गॉल में स्पिनरों ने मचाया था भौकाल
क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज
क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget