एक्सप्लोरर

Bazball: जो रूट ने बताया बैजबॉल के असली मायने, आलोचकों की कर दी बोलती बंद

IND vs ENG 4th Test: भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 434 रनों की हार के बाद इंग्लैंड के बैजबॉल की खूब आलोचना हो रही थी. अब चौथे टेस्ट के दूसरे दिन जो रूट ने बैजबॉल के असली मायने बताए हैं.

Joe Root On Bazball: रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में मेहमान इंग्लैंड का पलड़ा भारी है. इंग्लैंड के 353 रनों के जवाब में मेज़बान भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट खोकर 219 रन बना लिए हैं. हालांकि, टीम इंडिया अभी भी इंग्लैंड से 134 रन पीछे है. दूसरे दिन स्टम्प्स के समय ध्रुव जुरेल 30 और कुलदीप यादव 17 रन बनाकर नाबाद लौटे. दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और सीनियर बल्लेबाज जो रूट ने बैजबॉल के असल मायने समझाए. 

जो रूट ने शनिवार को कहा कि टेस्ट क्रिकेट में उनकी टीम की बैजबॉल शैली का मतलब अहंकारी होना या आक्रामक क्रिकेट खेलना नहीं बल्कि टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ नतीजे निकलवाना है. राजकोट में तीसरे टेस्ट में भारत के हाथों 434 रन से मिली हार के बाद इंग्लैंड की अति आक्रामक ‘बैजबॉल’ रणनीति की आलोचना होने लगी थी. 

जो रूट ने कहा, "कई बार अधिक आक्रामक होना ही समाधान होता है. जैसे कि अगर मैं गेंद को पीट पा रहा हूं तो जसप्रीत बुमराह पर दबाव बनेगा. हमारा नजरिया अलग है. यह अहंकारी होने की बात नहीं है. बैजबॉल शब्द का काफी इस्तेमाल होता है, लेकिन यह आपका शब्द है. हम इसे ऐसे नहीं देखते हैं. हमारे लिये यही अहम है कि टीम के लिये एक दूसरे से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे कराया जाए. एक ईकाई के रूप में बेहतर कैसे करें. यह हमेशा सटीक नहीं बैठता, लेकिन हम सुधार के प्रयास करते रहेंगे."

एक समय 112 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद जो रूट के 122 रन की मदद से इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने सात विकेट 219 रन पर गंवा दिये. हालांकि, एक समय भारत ने सिर्फ 177 रनों पर 7 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन कुलदीप और ध्रुव ने इसके बाद दूसरे दिन कोई झटका नहीं लगने दिया. 

अपने शतक को लेकर जो रूट ने कहा, "मुझे काफी समय से इस पारी का इंतजार था. सीनियर खिलाड़ी होने के नाते और खासकर जब आप कई बार यहां खेल चुके हों तो टीम की जीत में योगदान देना चाहते हैं."

ये भी पढ़ें-

Watch: हार्दिक पांड्या की आईपीएल शूट का 'लीक' वीडियो हुआ वायरल, तो सोशल मीडिया पर क्या कह रहे फैंस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget