एक्सप्लोरर

सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा टेस्ट रन का टूटने वाला है रिकॉर्ड? इतने मैचों में 'भगवान' से आगे निकल जाएंगे जो रूट

Joe Root Century ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट मैच में जो रूट ने शतक लगाकर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित कर दिया है.

Joe Root Surpasses Alistair Cook most test Runs for England: टेस्ट क्रिकेट में जो रूट का बल्ला लगातार रनों की बारिश किए जा रहा है. मुल्तान में खेले जा रहे पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच में उन्होंने शतक लगाकर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित कर डाला है. रूट अब टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. एलिस्टर कुक ने अपने टेस्ट करियर में 12,472 रन बनाए थे, लेकिन रूट अब उनसे आगे निकल गए हैं.

जो रूट का अगला टारगेट अब भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने 164 टेस्ट मैचों में 13,288 रन बनाए थे. रूट अभी उनसे काफी दूर हैं लेकिन क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर आ गए हैं. रूट ने इस साल अब तक खेली 21 टेस्ट पारियों में 56 से ज्यादा के औसत से रन बनाए हैं. इन 21 पारियों में उनके बल्ले से 5 शतक और चार अर्धशतकीय पारियां निकली हैं.

टूटने वाला है सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन ने अपने 200 टेस्ट मैचों के विशाल करियर में 15,921 रन बनाए थे. दूसरी ओर जो रूट के अभी 13 हजार रन भी पूरे नहीं हुए हैं. यदि रूट, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनना चाहते हैं तो उन्हें अभी 3,300 से भी अधिक रन बनाने होंगे. अगर रूट हर साल एक हजार से अधिक रन बनाते हैं तो भी उन्हें सचिन को पीछे छोड़ने के लिए 3 साल कम से कम टेस्ट क्रिकेट खेलना होगा.

दूसरी ओर शतकों की बात करें तो फिलहाल कोई सचिन के आसपास भी नहीं है. सचिन ने अपने टेस्ट करियर में 51 शतक लगाए थे, लेकिन रूट अब तक केवल 34 ही सेंचुरी लगा पाए हैं. मगर रनों के मामले में जरूर लोग उम्मीद करने लगे हैं कि रूट की फॉर्म जारी रही तो वो जरूर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे.

यह भी पढ़ें:

Watch: कप्तान बने मार्नस लाबुशेन तो करने लगे तेज गेंदबाजी, फील्डिंग ऐसी लगाई कि देखकर नहीं रुकेगी हंसी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget