एक्सप्लोरर

England के खिलाफ जसप्रीत बुमराह हासिल कर सकते हैं बेहद ही खास मुकाम, लेने होंगे चार विकेट

IND Vs ENG: जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 18 विकेट ले चुके हैं. बुमराह के पास सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बनने का मौका है.

India Vs England: इंडिया और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में आज से पांचवा टेस्ट मैच खेला जाना है. यह मुकाबला पिछले साल कोरोना वायरस की वजह से रद्द हो गया था. लेकिन एक साल बाद अब सीरीज के निर्णायक मुकाबले का आयोजन हो रहा है. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के पास ना इस मुकाबले में जीत हासिल कर इतिहास रचने का मौका है बल्कि वो एक बेहद ही खास मुकाम भी हासिल कर सकते हैं.

इस सीरीज के अभी तक खेले गए चार मुकाबलों में जसप्रीत बुमराह भारत की ओर से सबसे कामयाब गेंदबाज रहे हैं. बुमराह ने चार मैचों में 18 विकेट हासिल किए हैं. इस सीरीज में सबसे ज्यादा 21 विकेट ओली रॉबिन्सन ने लिए हैं. लेकिन रॉबिन्सन चोट की वजह से इस मैच का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में अगर बुमराह आखिरी टेस्ट में चार विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं तो वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज होंगे.

जसप्रीत बुमराह के बाद मोहम्मद सिराज इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही इस सीरीज में भारत के दूसरे कामयाब गेंदबाज हैं. सिराज ने 14 विकेट हासिल किए हैं. तीन मैचों में 11 विकेट लेकर मोहम्मद शमी सीरीज में भारत के तीसरे सबसे कामयाब गेंदबाज बने हुए हैं.

एंडरसन से मिलेगी चुनौती

जसप्रीत बुमराह को हालांकि शानदार फॉर्म में चल रहे जेम्स एंडरसन से कड़ी चुनौती मिल सकती है. एंडरसन 4 मैचों में 15 विकेट हासिल कर चुके हैं. एंडरसन को इस मैच के लिए फिट घोषित किया जा चुका है और वह भारत बल्लेबाजों के पसीने छुड़वाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. 

हालांकि इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में जो रूट सबसे आगे हैं. जो रूट ने चार मैचों में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं. फिलहाल रूट को पछड़ाने की स्थिति में कोई और बल्लेबाज नहीं दिखता है.

Virat Kohli के बचाव में उतरे टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़, कहा- उनके जैसा कोई और नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक तो पाकिस्तान मैच हारा, ऊपर से बाबर की घटिया अंग्रेजी; देखें वीडियो
एक तो पाकिस्तान मैच हारा, ऊपर से बाबर की घटिया अंग्रेजी; देखें वीडियो
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
क्रिकेट में चीटिंग का अनोखा मामला, भारतीय कंपनी ने तोड़ी स्पॉन्सरशिप
क्रिकेट में चीटिंग का अनोखा मामला, भारतीय कंपनी ने तोड़ी स्पॉन्सरशिप
शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज
शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget