एक्सप्लोरर

Virat Kohli के बचाव में उतरे टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़, कहा- उनके जैसा कोई और नहीं

विराट कोहली खराब फॉर्म की वजह से निशाने पर हैं. लेकिन द्रविड़ ने पूर्व कप्तान का बचाव करते हुए बताया है कि क्यों वो टीम के लिए अहम हैं.

India Vs England: इंडिया और इंग्लैंड के बीच एक जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में बेहद ही अहम टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है. इस टेस्ट की शुरुआत से पहले विराट कोहली का इंटरनेशनल क्रिकेट में करीब तीन साल से शतक नहीं लगा पाना बड़ा सवाल बना हुआ है. हालांकि टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने विराट कोहली का बचाव किया है. राहुल द्रविड़ का कहना है कि विराट कोहली (Virat Kohli) जैसा कोई और नहीं है.

द्रविड़ ने कहा, ''मैं आज तक ऐसे किसी खिलाड़ी से नहीं मिला जो कि इतनी मेहनत करता है और खेल के लिए खुद को इतना समर्पित कर रहा है. अधिकतर समय किसी की भी सफलता का पैमाना शतक को माना जाता है. लेकिन यह देखना जरूरी है कि कोई खिलाड़ी टीम की जीत में कितना योगदान दे रहा है.''

द्रविड़ इस बात से भी सहमत नहीं है कि उम्र बढ़ने की वजह से विराट कोहली पहले के जैसे परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं. राहुल द्रविड़ का मानना है कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली अच्छा कर रहे हैं और उनकी तकनीक में कोई खामी नज़र नहीं आ रही है.

एजबेस्टन में अच्छा है विराट का रिकॉर्ड

बता दें कि पिछले साल जब इंडिया ने इंग्लैंड का दौरा किया था तो टीम की कप्तानी विराट कोहली के पास ही थी. लेकिन दक्षिण अफ्रीका दौरे पर मिली हार के बाद विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ दी. इसके अलावा नवंबर 2019 के बाद से ही विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए हैं.

एजबेस्टन में हालांकि विराट कोहली का रिकॉर्ड अच्छा रहा है. इस मैदान पर विराट कोहली ने उस मैच में शतक लगाया था जब कोई और दूसरा भारतीय बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया था.

IND Vs ENG: इंडिया के पास 15 साल बाद इंग्लैंड में इतिहास रचने का मौका, 2007 में जीती थी आखिरी बार टेस्ट सीरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
Embed widget