एक्सप्लोरर

James Anderson Records: जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 650 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

जेम्स एंडरसन दुनिया के पहले ऐसे तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 650 विकेट लिए हैं. एंडरसन से पहले दो स्पिनर्स ने ही यह मुकाम हासिल किया है.

ENG Vs NZ 2nd Test: इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने इतिहास रच दिया है. जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 650 विकेट हासिल करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में जेम्स एंडरसन ने यह मुकाम हासिल किया. एंडरसन से पहले मुरलीधरन और शेन वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में 650 से ज्यादा विकेट हासिल किए हैं. लेकिन वो दोनों स्पिन गेंदबाज थे.

न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के पहले ही ओवर में जेम्स एंडरसन ने कीवी टीम के कप्तान टॉम लॉथम को बोल्ड कर दिया. यह एंडरसन का टेस्ट क्रिकेट में 650वां विकेट था. एंडरसन ने 171 टेस्ट की 318 पारी में यह मुकाम हासिल किया.

39 साल के जेम्स एंडरसन दुनिया के सबसे कामयाब तेज गेंदबाज हैं. एंडरसन के नाम ना सिर्फ बतौर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है, बल्कि वो 170 से ज्यादा टेस्ट खेलने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज हैं. जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 31 बार पांच विकेट हासिल किए हैं. इसके अलावा एंडरसन तीन बार मैच में 10 विकेट हासिल करने का कारनाम भी कर चुके हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई वापसी

एशेज सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद जेम्स एंडरसन को टीम से बाहर कर दिया गया था. माना जा रहा था कि अब जेम्स एंडरसन का करियर खत्म हो गया है. लेकिन नए कप्तान बेन स्टोक्स ने जेम्स एंडरसन की टेस्ट क्रिकेट में वापसी का रास्ता खोल दिया. स्टोक्स ने साफ कर दिया था कि अगर जेम्स एंडरसन फिट हैं तो उनका चयन जरूर किया जाएगा. जेम्स एंडरसन ने ना सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी दिखाई है, बल्कि अपनी फिटनेस से भी साफ कर दिया है कि उनमें अभी और क्रिकेट बाकी है.

Yuzvendra Chahal की गेंदबाजी पर उठे सवाल, गौतम गंभीर ने बताई असली समस्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
टी20 डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर टेस्ट पर, देखें जबरदस्त डिफेंस का वीडियो
टी20 डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर टेस्ट पर, देखें जबरदस्त डिफेंस का वीडियो
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, पाकिस्तानियों को जबरदस्त फायदा; देखें भारत का हाल
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, पाकिस्तानियों को जबरदस्त फायदा; देखें भारत का हाल

वीडियोज

Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget