एक्सप्लोरर

कप्तानी पर फैसला करने का सही समय नहीं: कुक

कप्तानी पर फैसला करने का सही समय नहीं: कुक

कप्तानी पर फैसला करने का सही समय नहीं: कुक


चेन्नई: एलिस्टेयर कुक ने कहा कि वह भारत के खिलाफ सीरीज में शिकस्त को देखते हुए अपनी टेस्ट कप्तानी को खेलकर कोई बेवकूफाना फैसला नहीं करेंगे लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें यह सोचने की जरूरत है कि क्या वह कप्तान की भूमिका में सही व्यक्ति हैं.


 


इंग्लैंड को भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 0-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा जिसके अंतिम टेस्ट में आज भारत ने पारी और 75 रन से जीत दर्ज की.


 


कुक ने कहा, ‘‘मुझे कुछ सोच विचार करना होगा. यह इतना बड़ा फैसला करने का सही समय नहीं है. मुझे पहले स्वदेश लौटने की जरूरत है, मैं क्रिसमस का जितना अधिक संभव हो लुत्फ उठाउंगा और फिर जनवरी में वापसी करूंगा और स्ट्रॉस के साथ योजनाएं देखूंगा और इस पर गौर करूंगा कि इंग्लैंड क्रिकेट के लिए क्या सही फैसला है.’’ 


 


उन्होंने कहा, ‘‘मुझे फैसला करना होगा कि इंग्लैंड क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए मैं सही व्यक्ति हूं या नहीं. यह ये फैसले करने का सही समय नहीं है क्योंकि उर्जा कम है और आप बेवकूफाना फैसले कर सकते हो.’’ कुक ने कहा कि वह समझदारी भरा फैसला करना चाहते हैं और उनके पास ऐसा करने के लिए समय भी है.


 


उन्होंने कहा, ‘‘जब सात महीने तक कोई टेस्ट मैच नहीं है तब मैं काफी बेवकूफ लगूंगा अगर अभी यहां खड़ा होकर कोई फैसला करूंगा जिस पर बाद में मलाल को या नहीं. अगर तीन हफ्ते के भीतर टेस्ट मैच होता तो आपको सोचना पड़ता. लेकिन अगर समय उपलब्ध है तो इसका इस्तेमाल क्यों नहीं किया जाए.’’


 


भारत दौरे पर मिली हार पर कुक ने कहा, ‘‘यह काफी कड़ा दौरा था. जब आप मैच हारते हो तो यह काफी मुश्किल हो जाता है और काफी अकेलापन लगता है. आपको भारत को श्रेय देना होगा. उन्होंने सीरीज में कुछ अच्छा क्रिकेट खेला. हमें पता था कि आज दबाव होगा और कभी ना कभी हम समूह में विकेट गंवाएंगे. हमें इतने अच्छे या खिलाड़ी के रूप में कुशल नहीं थे कि इस लय को रोक सके. इसलिए हां, यह काफी कड़ा था. ’’ 


 


कुक ने स्वीकार किया कि भारत की टीम कहीं बेहतर थी लेकिन इंग्लैंड के प्रयास में कोई कमी नहीं थी और उनके स्पिनर भारतीय स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा जितने अच्छे नहीं थे.


 


उन्होंने कहा, ‘‘जब दर्शकों और अन्य चीजों से टीम को इस तरह की लय मिलती है तो उसे रोकना बेहद मुश्किल होता है. आपको इस दबाव से निपटते हुए बहुत अच्छा खेलना होता है. हम इससे निपटने में सक्षम नहीं थे. मैं लड़कों के लिए मायूस हूं, ड्रॉ कराना शानदार होता लेकिन हम काफी अच्छे नहीं थे.’’ कुक ने कहा कि भारतीय उपमहाद्वीप में बेहतर नतीजों के लिए उन्हें बेहतर स्पिनरों की जरूरत है.


 


उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सभी दे सकते हैं कि हम तेज गेंदबाजी के अनूकूल हालात में खेलने के आदी हैं. इन हालात में काफी कड़ी परीक्षा हुई और मैं मो (मोईन अली) और आदिल (राशिद) का अपमान नहीं करना चाहता लेकिन वे अश्विन या जडेजा जितने अच्छे नहीं हैं. उनके अंतर नियंत्रण और निरंतरता नहीं है, विशेषकर पहली पारी में जब काफी मदद नहीं मिलती.’’ 


 


कुक ने स्वीकार किया कि उन्हें भारत के बायें हाथ के स्पिनर जडेजा का सामना करने में परेशानी हुई. उन्होंने साथ ही कहा कि वर्ष 2016 इंग्लैंड के लिए हताशा भरा रहा.


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप
टी20 डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर टेस्ट पर, देखें जबरदस्त डिफेंस का वीडियो
टी20 डेब्यू के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजर टेस्ट पर, देखें जबरदस्त डिफेंस का वीडियो
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, पाकिस्तानियों को जबरदस्त फायदा; देखें भारत का हाल
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, पाकिस्तानियों को जबरदस्त फायदा; देखें भारत का हाल

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget