एक्सप्लोरर

IPL 2025: अब जहीर खान करेंगे गौतम गंभीर को रिप्लेस? रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Zaheer Khan: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ जहीर खान आईपीएल 2025 में गौतम गंभीर की जगह नज़र आ सकते हैं. गंभीर अब टीम इंडिया के हेड कोच बन चुके हैं.

IPL 2025 Zaheer Khan: गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) मौजूदा वक़्त में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम हेड कोच हैं. इससे पहले गंभीर आईपीएल 2024 में कोलकता नाइट राइडर्स के मेंटॉर के रूप में दिखाई दिए थे और उससे भी पहले गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर थे. गंभीर के बाद लखनऊ की फ्रेंचाइज़ी में कोई नया मेंटॉर नहीं आया. हालांकि अब जहीर खान (Zaheer Khan) को लेकर बात चल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जहीर खान लखनऊ में गंभीर के खाली स्थान को भर सकते हैं. 

बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स में मेंटॉर के अलावा बॉलिंग कोच की भी कमी हो चुकी है. अब टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल भी पद छोड़ चुके हैं. मोर्केल भी भारतीय क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बन गए हैं. ऐसे में ज़हीर खान मेंटॉर के रोल में और भी ज़्यादा फिट दिखाई देते हैं, क्योंकि वह टीम के गेंदबाज़ों को भी ट्रेन कर सकते हैं. 

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, जहीर खान और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बातचीत चल रही है. हालांकि अभी इस बात को लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स या फिर जहीर खान की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या लखनऊ सुपर जायंट्स पूर्व भारतीय पेसर को मेंटॉर बनाती है या नहीं. 

भारत के लिए खेले तीनों फॉर्मेट

गौरतलब है कि जहीर खान भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले तेज़ गेंदबाज़ थे. जहीर ने 2000 से 2014 तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. टेस्ट में जहीर ने 32.94 की औसत से 311 विकेट झटके. इसके अलावा वनडे में भारतीय पेसर ने 29.43 की औसत से 282 विकेट अपने नाम किए, जिसमें 5/42 बेस्ट बॉलिंग फिगर रहा. बाकी टी20 इंटरनेशनल की 17 पारियों में उन्होंने 26.35 की औसत से 17 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान उन्होंने 7.63 की इकॉनमी से रन खर्चे. टी20 इंटरनेशनल में जहीर खान का बेस्ट बॉलिंग फिगर 4/19 का रहा. 

 

ये भी पढ़ें...

PAK Stadium: 'ना सीटें, ना बाथरूम...', चैंपियंस ट्रॉफी से पहले PCB ने खोल दी स्टेडियम की पोल, छिन जाएगी मेज़बानी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
LIVE: गॉल में फिर शुरू हुई बारिश, कवर्स से ढका मैदान; पढ़ें क्या है ताजा अपडेट
LIVE: गॉल में फिर शुरू हुई बारिश, कवर्स से ढका मैदान; पढ़ें क्या है ताजा अपडेट
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान
2027 वनडे वर्ल्ड कप का महात्मा गांधी से क्या है कनेक्शन?
2027 वनडे वर्ल्ड कप का महात्मा गांधी से क्या है कनेक्शन?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget