एक्सप्लोरर

IPL 2025: दिग्वेश राठी के 'मांकडिंग' विवाद पर आया अश्विन का बड़ा बयान, कप्तान ऋषभ पंत पर भड़के; जानिए क्या कहा

IPL 2025: आरसीबी के बल्लेबाज जितेश शर्मा को दिग्वेश राठी ने मांकडिंग के तहत आउट करने का प्रयास किया, लेकिन ऋषभ पंत ने अपील वापस ले ली थी. अब इस पर आर अश्विन का बड़ा बयान आया है.

IPL 2025 में लीग स्टेज के आखिरी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराकर क्वालीफ़ायर-1 में अपनी जगह पक्की की. उनका मुकाबला आज, 29 मई को पंजाब किंग्स के साथ (PBKS vs RCB Qualifier-1) है. उस आखिरी मैच में दिग्वेश राठी ने जितेश शर्मा को मांकडिंग के तहत आउट करने का प्रयास किया था, इसके बाद उन्होंने अपील की तो फैसला थर्ड अंपायर पर चला गया. हालांकि वो नॉट आउट थे, लेकिन इस दौरान लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने उस अपील को वापस ले लिया था. इस पर दो पक्ष थे, एक जो दिग्वेश के खिलाफ था और दूसरा उनके समर्थन में. अब इस पर आर अश्विन का बड़ा बयान आया है, उन्होंने ऋषभ पंत के फैसले की आलोचना की है.

अश्विन ने क्या कहा

अश्विन ने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'अगर जितेश शर्मा गेंदबाज़ के डिलीवरी स्ट्राइड में आने से पहले क्रीज़ से बाहर थे, तो वो आउट दिए जा सकते थे. गेंदबाज ने जब अपील की तो अंपायर ने उनसे पूछा था कि क्या आप अपील करना चाहते और उन्होंने हां कहा तभी फैसला थर्ड अंपायर के पास गया. जब दिग्वेश ने फ्रंट फुट लैंड किया तो जितेश क्रीज में थे. इसलिए वो आउट नहीं दिए गए. यहां तक सब ठीक था. लेकिन इसके बाद एक नैरेटिव बनाया गया. कमेंटेटर्स क्या बोल रहे हैं कि जितेश शर्मा ने ऋषभ पंत को गले लगाया, पंत ने क्या शानदार निर्णय लिया है अपील वापस लेकर.'

आर अश्विन ने ऋषभ पंत के फैसले को गलत बताया और कहा कि एक कप्तान का काम अपने खिलाड़ी का साथ देना होता है न कि उसे करोड़ों लोगों के सामने नीचा दिखाना. उन्होंने अपना उदाहरण भी दिया. उन्होंने कहा, "एक कप्तान का काम ये नहीं होता कि अपने गेंदबाज को सबसे सामने छोटा महसूस कराए. ये अपील वापस लेने से पहले उन्हें तय करना चाहिए था. जैसे मेरा और जोस बटलर का जब हुआ था तो अगले साल मैं दिल्ली कैपिटल्स में चला गया था. रिकी पोंटिंग ने मुझसे कहा कि हम नहीं चाहते कि हमारी टीम नॉन स्ट्राइकर को ऐसे रन आउट करे और आप भी इसे फॉलो करें. तो मैंने कहा ठीक है. अगर ये आपका नियम है तो मैं ऐसा नहीं करूंगा. ठीक है, पहले ही बोल दिया. दिग्वेश राठी ने ऐसा किया, हमे नहीं पता कि उनकी पहले ही बात हुई थी या नहीं."

अश्विन ने आगे कहा, "अपने गेंदबाज को छोटा क्यों दिखाना. इस तरह तो गेंदबाज अपने आप को बहुत छोटा महसूस करेगा. वो फिर कभी ऐसा करेगा ही नहीं, और लोग भी बोलेंगे कि ऐसा करना नहीं चाहिए. क्यों नहीं करना चाहिए? ये गेंदबाज के मन में डर पैदा कर देगा. लेकिन गेंदबाज की कोई परवाह नहीं करता इसलिए उनकी अपील को वापस लिया जा सकता है."

जितेश शर्मा ने खेली थी मैच जिताऊ पारी

इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 228 के लक्ष्य को हासिल कर इतिहास रचा था, ये इस टीम का सबसे बड़ा रन चेज था. जिस जितेश शर्मा को दिग्वेश ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन आउट करना चाहा था उन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 85 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया था. आरसीबी ने इस मैच को जीतकर क्वालीफ़ायर-1 में अपना स्थान कन्फर्म किया था, जहां उसका सामना पंजाब किंग्स के साथ है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल
इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल
ब्रिटेन दौरे पर 10 मैच में एक जीत, अब गौतम गंभीर नहीं रहेंगे टीम इंडिया के कोच! इस दिग्गज को मिलेगी कमान
ब्रिटेन दौरे पर 10 मैच में एक जीत, अब गौतम गंभीर नहीं रहेंगे टीम इंडिया के कोच! इस दिग्गज को मिलेगी कमान
इंग्लैंड सीरीज खत्म, अब जिम्बाब्वे में धमाल मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
इंग्लैंड सीरीज खत्म, अब जिम्बाब्वे में धमाल मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी? जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
Embed widget