एक्सप्लोरर

IPL 2020 RCB vs RR: राजस्थान और बैंगलोर को इस चीज से होगा खतरा

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलफ मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजकर 30 मिनट से शुरू होगा.

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दिन में होने वाले पहले मुकाबले में जब आमने सामने होंगे तो उनके लिए ओस नहीं बल्कि तेज धूप मुख्य चुनौती होगी. आईपीएल में केवल दस दिन ही दो-दो मुकाबले होंगे जिसकी शुरुआत इस मैच से होगी. इससे बाकी टीमों को भी दिन में खेलने की चुनौतियों के बारे में जानने और समझने का मौका मिलेगा.

राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले दो मैच शारजाह के अपेक्षाकृत छोटे मैदान पर खेले थे जहां उसने धमाकेदार जीत दर्ज की लेकिन दुबई में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ बदली परिस्थितियों से उसके खिलाड़ी सामंजस्य बिठाने में नाकाम रहे और उसे हार का सामना करना पड़ा. अबुधाबी का मैदान भी बड़ा है और रॉयल्स दुबई के अनुभव का यहां फायदा उठाना चाहेगा. आरसीबी का भी इस मैदान पर यह पहला मैच होगा.

IPL SRH Predicted XI against CSK: इस गेंदबाज को खिला सकती है सनराइजर्स हैदराबाद

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने शारजाह में अपने तीखे तेवर दिखाए थे लेकिन केकेआर के खिलाफ 175 रन का लक्ष्य भी उसके लिए पहाड़ जैसा बन गया था. उसने विदेशी खिलाड़ियों को लेकर अपना सही संयोजन बना लिया है और ऐसे में वह तेज गेंदबाज अंकित राजपूत की जगह वरुण आरोन को अंतिम एकादश में रख सकता है. युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी टीम में लेने की मांग उठ रही है लेकिन जोस बटलर के शीर्ष क्रम में खेलने से उन्हें मध्यक्रम में ही मौका मिल पाएगा.

राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी दोनों ने अब तक तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज की है. आरसीबी ने भी अच्छी शुरुआत की लेकिन उसे अपने क्षेत्ररक्षण और डैथ ओवरों की गेंदबाजी में सुधार करने की जरूरत है. नवदीप सैनी ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ सुपर ओवर में कसी गेंदबाजी की जिससे उनकी टीम दो अंक जुटाने में सफल रही लेकिन मैच में आरसीबी ने अंतिम चार ओवर में 79 रन लुटाये थे जो विराट कोहली की टीम के लिये चिंता का विषय है.

CSK vs SRH: ऐसी हो सकती है चेन्नई और हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन

आरसीबी ने पिछले मैच में इसुरू उदाना, एडम जंपा और गुरकीरत मान को टीम में रखा था और उनके अंतिम एकादश में बने रहने की संभावना है. वाशिंगटन सुंदर से गेंदबाजी का आगाज कराने का दांव पिछले मैच में चल गया था. उन्होंने चार ओवर में केवल 12 रन देकर एक विकेट लिया था जबकि मैच 400 से अधिक रन बने थे. एबी डिविलियर्स की शानदार फार्म टीम से टीम खुश होगी जबकि शिवम दुबे ने भी पिछले मैच में लंबे शॉट खेलने के अपने कौशल का अच्छा नमूना पेश किया था. कोहली भी बड़ी पारी खेलने का प्रयास करेंगे. वह अभी तक तीन मैचों में केवल 18 रन बना पाए हैं.

टीमें इस प्रकार हैं :

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, आरोन फिंच, देवदत्त पडिक्कल, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, शिवम दुबे, उमेश यादव, गुरकीरत सिंह मान, वॉशिंगटन सुंदर.

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर, संजू सैमसन, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), अंकित राजपूत, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, रेयान पराग, टॉम कुरेन, रॉबिन उथप्पा, जोफ्रा आर्चर.

CSK vs SRH: सिर्फ 24 रन बनाते ही धोनी अपने नाम कर लेंगे ये खास रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
'पाकिस्तान एक बकवास टीम...', दिग्गज ने कर दी घनघोर बेइज्जती
'पाकिस्तान एक बकवास टीम', दिग्गज ने कर दी घनघोर बेइज्जती
Live Score: पहले सत्र का खेल खत्म, भारत जीत से 4 विकेट दूर; दिनुशा-नुवंता नाबाद
Live Score: पहले सत्र का खेल खत्म, भारत जीत से 4 विकेट दूर; दिनुशा-नुवंता नाबाद
WTC में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ऋषभ पंत दूसरे स्थान पर
WTC में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, ऋषभ पंत दूसरे स्थान पर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget