एक्सप्लोरर

CSK vs SRH: सिर्फ 24 रन बनाते ही धोनी अपने नाम कर लेंगे ये खास रिकॉर्ड

टी-20 क्रिकेट में 300 छक्के लगाने वाले धोनी भारत के तीसरे खिलाड़ी हो सकते हैं. धोनी के खाते में अभी 298 छक्के हैं. वह 300 छक्के लगाने के मुकाम से सिर्फ दो छक्के दूर हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स आज अपने चौथे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दुबई के मैदान में उतरेगी. चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में दो खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल का खिताब तीन बार अपने नाम किया है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा धोनी आईपीएल के भी सफल कप्तानों में से एक हैं.

आईपीएल में 4500 रन

धोनी ने 193 आईपीएल मैचों में 42.22 की औसत से 4476 रन बनाए हैं और वो 4500 के आंकड़े से महज 24 रन दूर हैं. आईपीएल में धोनी से ज्यादा रन सिर्फ विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, डेविड वार्नर, शिखर धवन, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने बनाए हैं.

तीन सौ छक्के से सिर्फ दो कदम दूर

टी-20 क्रिकेट में 300 छक्के लगाने वाले धोनी भारत के तीसरे खिलाड़ी हो सकते हैं. धोनी के खाते में अभी 298 छक्के हैं. वह 300 छक्के लगाने के मुकाम से सिर्फ दो छक्के दूर हैं. धोनी के अलावा महज दो भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में 300 से ज्यादा छक्के लगाए हैं. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के खाते में 371 छक्के हैं, जबकि सुरेश रैना 311 छक्के लगा चुके हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स के अहम खिलाड़ी सुरेश रैना इस बार आईपीएल में निजी कारणों से नहीं खेल रहे हैं.

आईपीएल 2020 में धोनी का प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में धोनी जीरो रन बनाकर नाबाद रहे थे. टीम ने यह मैच 5 विकेट से जीता था जिसमें धोनी की जरूरत नहीं पड़ी थी. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दूसरे मैच में उन्होंने 17 गेंदों में 29 रनों की पारी जरूर खेली लेकिन वह तब तक देर हो चुकी थी. 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे धोनी ने जरूर तीन छक्के लगाए लेकिन सैम करन और केदार जाधव के बाद उतरने पर उनकी काफी आलोचना हुई. वही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जब टीम को जीत की जरूरत थी तो धोनी 12 गेंदों में सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए.

IPL 2020: पहले हफ्ते में दर्शकों की संख्या में 30 फीसदी का इजाफा, इस सीजन में मिल सकते हैं सबसे ज्यादा दर्शक

IPL 2020: मुंबई की जीत ने बदले Points Table के समीकरण, ओरेंज और पर्पल कैप की स्थिति जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाम बड़े और दर्शन छोटे, इन 5 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा! टीमों को लगाया करोड़ों का चूना
नाम बड़े और दर्शन छोटे, इन 5 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा! टीमों को लगाया करोड़ों का चूना
IPL 2026 में फ्लॉप खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक पांड्या कप्तान तो ऋषभ पंत विकेटकीपर
IPL 2026 में फ्लॉप खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक पांड्या कप्तान तो ऋषभ पंत विकेटकीपर
टीम इंडिया से जुड़े आकिब नबी, अफगानिस्तान टेस्ट से पहले BCCI ने अचानक लिया फैसला
टीम इंडिया से जुड़े आकिब नबी, अफगानिस्तान टेस्ट से पहले BCCI ने अचानक लिया फैसला
आज भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल, कौन जीतेगा सीरीज? जानें प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट
आज भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल, कौन जीतेगा सीरीज? जानें प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

बॉलीवुड न्यूज़: 😯'कॉकटेल 2' का ट्रेलर आउट, दिखेगा प्यार, दोस्ती और हार्टब्रेक का तड़का!
Mumbai में ताबड़तोड़ Bulldozer Action, दरगाह बना निशाना | Goregaon Bulldozer Action | Mumbai Police
Signature Case: Bengal चुनाव हार के बाद बिखर रही है TMC? | Abhisekh Banerjee | Breaking | Mamata
Signature Case: Mamata Banerjee के लिए 13 विधायक बने मुसिबत? | TMC | Abhisekh Banerjee | Breaking
Breaking | Attack on Lebanon: Trump की Netanyahu से नाराजगी खुलकर आई सामने | Hormuz | Latest Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमारतें धराशायी, जिंदगी का नामोनिशां नहीं...इजरायल के हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान में तबाही, सहमे लोग बोले- हमारा कोई ठिकाना नहीं
इमारतें धराशायी, जिंदगी का नामोनिशां नहीं...इजरायल के हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान में तबाही, सहमे लोग बोले- हमारा कोई ठिकाना नहीं
यूपी चुनाव 2027: राहुल गांधी पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बड़ी भविष्यवाणी, 'अब बहुत...'
यूपी चुनाव 2027: राहुल गांधी पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बड़ी भविष्यवाणी, 'अब बहुत...'
US Ro Khanna: अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
IPL 2026 में फ्लॉप खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक पांड्या कप्तान तो ऋषभ पंत विकेटकीपर
IPL 2026 में फ्लॉप खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक पांड्या कप्तान तो ऋषभ पंत विकेटकीपर
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
'50 विधायकों ने होटल में की बैठक, चुनाव चिह्न पर चाहते हैं कब्जा', TMC में टूट पर रिजू दत्ता का बड़ा दावा
'TMC के 50 MLA ने होटल में की बैठक, चुनाव चिह्न पर चाहते हैं कब्जा', रिजू दत्ता का बड़ा दावा
Explained: बुढ़ापे पर कंट्रोल और सुअर के अंदर इंसानी अंगों की खेती! जवानी और ताकत के लिए पुतिन का नया प्रोजेक्ट क्या है?
बुढ़ापे पर काबू और सुअर के अंदर इंसानी अंग! जवानी और ताकत के लिए पुतिन का नया प्रोजेक्ट क्या?
Snake Myths: जमीन में छिपे खजानों के पास अक्सर क्यों मिलते हैं सांप, क्या सच में करते हैं रखवाली?
जमीन में छिपे खजानों के पास अक्सर क्यों मिलते हैं सांप, क्या सच में करते हैं रखवाली?
Embed widget