एक्सप्लोरर

CSK vs SRH: ऐसी हो सकती है चेन्नई और हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन

आईपीएल 2020 का 14वां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज शाम 7:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

IPL 2020 CSK vs SRH, Match Preview: आईपीएल 2020 का 14वां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज शाम 7:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई को उसके पिछले मैच में हार झेलनी पड़ी थी जबकि हैदराबाद ने अपना पिछला मैच जीता है. हैदराबाद और चेन्नई दोनों टीमों ने इस सीजन में दो मैच हारे हैं जबकि एक-एक मैच जीते हैं. इस मैच में दोनों ही टीमें जीत दर्ज करना चाहेंगी.

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खुशखबरी है कि उसके मैच विनर प्लेयर अंबाती रायडू और ड्वेन ब्रावो पूरी तरह फिट हो चुके हैं. अंबाती रायडू को रितुराज गायकवाड़ की जगह प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी. वहीं ड्वेन ब्रावो को लुंगी नगिडी या शेन वॉटसन पर तरजीह दी जा सकती है. पहला मुकाबला जीतने वाली चेन्नई को अगले दो मैचों में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा है.

दूसरी ओर पहले दो मुकाबले में हार झेलनी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को अपने तीसरे मुकाबले में 15 रनों से मात दी है. डेविड वार्नर भी पिछले मैच में रन बनाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दे चुके हैं. उनके अलावा जॉनी बेयरस्टो दो अर्धशतक लगा चुके हैं जबकि केन विलियमसन के आने से टीम को मजबूती मिली है.

Weather Report- कैसा रहेगा मौसम

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. हालांकि, खिलाड़ियों को यहां भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. इसके साथ ही यहां ओस की भी अहम भूमिका होगी. पिछले छह मुकाबले में यहां दो मैचों का फैसला सुपर ओवर के जरिए हुआ है.

Pitch Report- पिच रिपोर्ट

शारजाह और अबू धाबी क्रिकेट स्टेडियम की तुलना में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बिल्कुल अलग है. यहां का मैदान काफी बड़ा है. वहीं यहां पिच पर घास भी मौजूद रहेगी. ऐसे में तेज गेंदबाजों को यहां मदद मिलने की पूरी संभावना है. दोनों ही टीमें इस मैदान पर तीन-तीन स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज के साथ उतर सकती हैं. हालांकि यहां पिछली 12 पारियों में तीन बार 200 से ज्यादा स्कोर बने हैं.

मैच प्रेडिक्शन

हमारा मैच प्रेडिक्शन मीटर कहता है कि इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत मिलेगी. हालांकि, मैच के क्लोज रहने की पूरी संभावना है.

चेन्नई सुपरकिंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुरली विजय, शेन वॉटसन, फॉफ डू प्लेसिस, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सैम करन, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, पीयूष चावला, दीपक चाहर, लुंगी नगिडी/ड्वेन ब्रावो

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन

डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और खलील अहमद/सिद्धार्थ कौल

IPL 2020: मुंबई की जीत ने बदले Points Table के समीकरण, ओरेंज और पर्पल कैप की स्थिति जानें

IPL 2020: कोहली-रैना के बाद रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, आईपीएल में 5 हज़ार रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget