एक्सप्लोरर

IPL 2018: फाइनल में मिली हार लेकिन ऑरेंज कैप जीतने में सफल रहे विलियमसन

दो साल के बैन के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में वापसी करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने तीसरे खिताबी जीत के साथ 11वें सीजन का अंत किया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सीएसके ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 6 विकेट पर 178 रन बनाए जवाब में सीएसके ने 9 गेंद पहले दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. मैच में शेन वाटसन(57 गेंदों में नाबाद 117 रन ) की नाबाद शतकीय पारी ने नया रंग भर दिया वो आईपीएल के फाइनल में शतक लगाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी भी बने.

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन भले ही अपनी टीम को खिताब नहीं दिला पाए लेकिन आईपीएल-11 में सर्वाधिक 735 रन बनाकर ‘ऑरेंज कैप’ हासिल करने में सफल रहे. जबकि किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज एंड्रय टाई को सर्वाधिक विकेट लेने के लिए ‘पर्पल कैप’ मिली.

विलियमसन ने 17 मैचों में 52.50 की औसत से 735 रन बनाए जिसमें आठ अर्धशतक भी शामिल हैं. उनके बाद दिल्ली डेयरडेविल्स के ऋषभ पंत 684 रन बनाकर दूसरे स्थान पर रहे. डेयरडेविल्स की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही थी.

विलियमसन इस तरह से आईपीएल के किसी एक सीजन में 700 से अधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने. उनसे पहले क्रिस गेल, माइकल हसी, विराट कोहली और डेविड वार्नर ने यह उपलब्धि हासिल की थी. गेल ने दो बार यह कारनामा किया.

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पायी लेकिन उसके ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज टाई सर्वाधिक विकेट लेने के लिये मिलने वाली पर्पल कैप का पुरस्कार हासिल करने में सफल रहे.

टाई ने 14 मैचों में 24 विकेट लिए. उनके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के राशिद खान (21 विकेट) और सिद्धार्थ कौल (21 विकेट) का नंबर रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Live: नहीं थम रहा वेस्टइंडीज का तूफान, 8वें ओवर में स्कोर 100 के पार; होप कर रहे कुटाई
Live: नहीं थम रहा वेस्टइंडीज का तूफान, 8वें ओवर में स्कोर 100 के पार
21वीं सदी के 10 सबसे खूंखार गेंदबाज, बटलर और ब्रॉड ने बनाई है सूची
21वीं सदी के 10 सबसे खूंखार गेंदबाज, बटलर और ब्रॉड ने बनाई है सूची
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
रणजी ट्रॉफी: अभिषेक का शतक, मोहम्मद शमी ने लिए 5 विकेट; बंगाल ने दिल्ली को बुरी तरह हराया
रणजी ट्रॉफी: अभिषेक का शतक, मोहम्मद शमी ने लिए 5 विकेट; बंगाल ने दिल्ली को बुरी तरह हराया

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget