एक्सप्लोरर

KKR vs RR: प्ले ऑफ का समीकरण बदल देगा आज का मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन का 49वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. ईडन गार्डेन्स स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने की भरपुर कोशिश करेगी. हालाकि किसी भी टीम की जीत उन्हें सीधे प्ले ऑफ में नहीं पहुंचा पाएगी.

क्या है प्ले ऑफ की स्थिति-

कोलकाता और राजस्थान दोनों के 12 प्वाइंट हैं. जो भी इस मैच को जीतेगी वो 14 प्वाइंट के साथ प्ले ऑफ के करीब पहुंच जाएगी. दोनों ही टीमों को इस मैच के बाद एक और मुकाबला खेलना है.

मैच के साथ-साथ दोनों ही टीम की नजर नेट रन रेट पर भी होगी. 14 प्वाइंट हासिल करने के बाद प्ले ऑफ के लिए उन्हें बेहतर रन रेट की जरूरत के आधार पर कोलकाता (-0.189) चौथे और राजस्थान (-0.347) पांचवें स्थान पर है.

इस मैच के बाद कोलकाता 19 मई को प्लेऑफ में जगह बना चुकी सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी, वहीं इसी दिन राजस्थान का सामना विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा. जो भी टीम आज हारेगी उसे हर हाल में अगला मुकाबला जीतना ही होगा.

राजस्थान की जोरादार वापसी
आईपीएल के पहले सीजन का खिताब जीतने वाली राजस्थान एक सप्ताह पहले बाहर होने की कगार पर थी, लेकिन बटलर की 94 रनों की शानदार पारी के दम पर टीम ने मुंबई के दिए 169 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.

बटलर के अलावा वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जोफ्रा आर्चर भी अच्छी फॉर्म में हैं. कप्तान रहाणे अपनी बल्लेबाजी के साथ टीम को संभालने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, उनकी फॉर्म भी चिंता का विषय रही है.

गेंदबाजी में आर्चर के अलावा, बेन स्टोक्स, जयदेव उनादकट भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. मुंबई के खिलाफ आर्चर ने सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा था. उन्होंने रोहित को खाता भी नहीं खोलने दिया.

केकेआर की भी उम्मीदें कम नहीं

कोलकाता पर नजर डाली जाए, तो दिनेश कार्तिक की टीम मुंबई के खिलाफ मिले 102 रनों की हार से निकलने की कोशिश कर रही है. हालांकि, इस टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब को 31 रनों से हराया था.

पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में कोलकाता ने 245 रन बनाए थे, जो आईपीएल के इतिहास में चौथा सर्वोच्च स्कोर है. कार्तिक अपनी टीम का अच्छा नेतृत्व कर रहे हैं. बल्लेबाजी में सुनील नरेन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा और आंद्रे रसेल उनका साथ दे रहे हैं. इस बीच नितीश राणा और शुभम गिल जैसे युवा खिलाड़ियों ने भी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है.

अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ रसेल अच्छी गेंदबाजी से भी कोलकाता का साथ दे रहे हैं. इसमें एम. प्रसिद्ध कृष्ण भी अहम भूमिका निभा रहे हैं.

टीम संभावित -
राजस्थान रॉयल्स - अजिंक्य राहणे (कप्तान), स्टुअर्ट बिन्नी, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), जोफ्रा आर्चर, कृष्णप्पा गौतम, श्रेयस गोपाल, डी' आर्शी शॉट, जयदेव उनादकत, धवल कलकर्णी.

कोलकाता नाइट राइडर्स :- दिनेश कार्तिक (कप्तान-विकेटकीपर), क्रिस लिन, सुनील नरेन, रोबिन उथप्पा, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, जेवोन सीअर्ल्स, प्रसिद्ध कृष्ण और कुलदीप यादव.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Championship ऑफ लीजेंड्स के दोनों सेमीफाइनल आज, भारत में कब और कहां देखें LIVE
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दोनों सेमीफाइनल आज, भारत में कब और कहां देखें LIVE
कुलदीप IN, वैभव को फिर मौका नहीं, पांचवें टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
कुलदीप IN, वैभव को फिर मौका नहीं, पांचवें टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड, आंकड़े हैरान करने वाले
चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड, आंकड़े हैरान करने वाले
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget