एक्सप्लोरर

DDvsSRH: लगातार 5 हार के बाद 'दमदार' जीत के साथ दिल्ली ने की वापसी


DDvsSRH: लगातार 5 हार के बाद 'दमदार' जीत के साथ दिल्ली ने की वापसी

नई दिल्ली: कोरी एंडरसन समेत बल्लेबाज़ों के दमदार खेल से दिल्ली ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में शानदार वापसी की. हैदराबाद से मिले 186 रनों के लक्ष्य को दिल्ली के बल्लेबाज़ों ने मिलकर आसानी से हासिल कर लिया. अंतिम ओवरों में कोरी एंडरसन की धमाकेदार पारी ने दिल्ली की जीत को और भी आसान बना दिया. 


हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए युवराज सिंह की आतिशी 70 रनों की पारी की मदद से 185 रन बनाए. जिसके जवाब में दिल्ली की टीम ने शुरू से आखिर तक एक टीम यूनिट की तरह खेल दिखाते हुए इस लक्ष्य को आसान बना दिया. 


संजू सैमसन के साथ कप्तान करूण नायर टीम की शुरूआत करने पहुंचे. दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर टीम को पहले 4 ओवर में 40 रनों की शुरूआत दी. जिसके बाद संजू सैमसन 24 रनों की पारी खेल मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हो गए. संजू के विकेट के बाद मैदान पर आए रिषभ पंत और कप्तान नायर के बीच भी 32 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन इसके बाद कप्तान नायर 20 गेंदों पर 39 रन बनाकर कौल का शिकार बने.


दोनों ओपनर्स के आउट होने के बाद टीम का जिम्मा संभाला रिषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने. दोनों बल्लेबाज़ों के बीच 37 रनों की साझेदारी हुई और इन्होंने टीम को 100 रनों के पार भी पहुंचाया. इस वक्त तक दिल्ली की टीम तेज़ रफ्तार से लक्ष्य की तरफ भी बढ़ती जा रही थी. तभी रिषभ पंत 34 रन बनाकर सिराज का दूसरा शिकार बने. रिषभ के विकेट के बाद मैदान पर कोरी एंडरसन बल्लेबाज़ी करने उतरे और उन्होंने अंत तक टिककर टीम की जीत को सुनिश्चित कर दिया. कोरी एंडरसन ने 24 गेंदों पर 3 छक्के और 2 चौकों के साथ शानदार 41 रन बनाए. 


श्रेयस अय्यर ने 33 और अंत में क्रिस मोरिस ने 15 रन बनाकर टीम की जीत में अपना योगदान दिया और दिल्ली ने इस मैच को 5 गेंदे बाकी रहते हासिल कर लिया. इसके साथ ही लगातार 5 हार के बाद दिल्ली की ये जीत आई है और इसके साथ ही दिल्ली के अब 6 पॉइंट भी हो गए हैं.


हैदराबाद का कोई भी गेंदबाज़ पूरी तरह से दिल्ली के बल्लेबाज़ों पर लगाम लगाने में कामयाब नहीं दिखा. हैदराबाद के लिए सिराज ने 2, कौल और भुवनेश्वर कुमार ने 1-1 विकेट चटकाया. 


इससे पहले अपनी पारी की आखिरी 24 गेंदों पर 59 रन बटौरने की वजह से हैदराबाद ने दिल्ली के सामने 186 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. दिल्ली के फिरोज़शाह कोटला मैदान पर युवराज सिंह की आतिशी पारी की बदौलत हैदराबाद ने टॉस हारकर भी शानदार बल्लेबाज़ी का नमूना पेश किया लेकिन वो भी हैदराबाद के काम नहीं आ सका.


दिल्ली डेयरडेविल्स के नए कप्तान करूण नायर ने आज टॉस जीतकर हैदराबाद को पहले बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया और डेविड वॉर्नर ने शिखर धवन के साथ मिलकर एक बार फिर 50 रनों की साझेदारी कर डाली. दोनों बल्लेबाज़ों ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 53 रन जोड़ दिए. जिसके बाद मोहम्मद शमी ने वॉर्नर(30 रन) को बोल्ड कर दिल्ली को पहली सफलता दिलाई. इसके बाद शिखर धवन भी 28 रन बनाकर अमित मिश्रा का शिकार बने. जिस वक्त दोनों ओपनर वापस पवेलियन लौटे तब हैदराबाद का स्कोर 75 रनों पर 2 विकेट था.


धवन के विकेट के बाद शमी ने विलियमसन को 12वें ओवर में वापस पवेलियन भेज मुश्किल में डाल दिया. लेकिन उसी वक्त मैदान पर उतरे युवराज सिंह और मोएसिज़ ऑनरिकेज़ के बीच हुई 93 रनों की आतिशी साझेदारी की मदद से हैदराबाद ने ये बड़ा स्कोर बना दिया. 


युवराज सिंह ने 41 गेंदों पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 70 रन बनाए. जबकि ऑनरिकेज़ 25 रनों की अहम पारी खेली. 


दिल्ली के लिए मोहम्मद शमी ने 2 जबकि अमित मिश्रा ने 1 विकेट अपने नाम किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget