एक्सप्लोरर

Champions Trophy: टीम इंडिया के इस सदस्य पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का हुआ निधन; चैंपियंस ट्रॉफी छोड़कर भारत लौटा

ICC Champions Trophy 2025 India: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को अपना सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को दुबई में खेलना है. इससे पहले भारतीय दल के एक महत्वपूर्ण सदस्य को वापस भारत लौटना पड़ा.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जारी है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. भारत का सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को है. इस बीच टीम इंडिया के एक सदस्य पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. उनकी मां का निधन हो गया है. उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी अभियान बीच में छोड़कर अपने घर लौटना पड़ा है.

रविवार सुबह भारतीय टीम के मैनेजर आर देवराज मां का निधन हो गया. जैसे ही उन्हें ये दुखद खबर मिली, वह तुरंत हैदराबाद के लिए रवाना हो गए. देवराज वर्तमान में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के सचिव भी हैं.

क्रिकबज ने भारतीय टीम के अधिकारियों के हवाले से इस खबर की पुष्टि की. रोहित शर्मा की टीम वर्तमान में रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी का अपना अंतिम लीग मैच खेल रही है. यह स्पष्ट नहीं है कि देवराज अपने प्रबंधकीय कार्यो को फिर से शुरू करेंगे या नहीं, लेकिन उम्मीद है कि यह निर्णय मंगलवार के सेमीफाइनल के नतीजे के आधार पर किया जाएगा.

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने बयान जारी करते हुए शोक व्यक्त किया. "गहरे दुख के साथ, हम आपको सूचित करते हैं कि हमारे सचिव देवराज की मां, कमलेश्वरी गरु का निधन हो गया है. उनकी आत्मा को शांति मिले. देवराज गरु और उनके परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएँ."

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का सफर

रोहित शर्मा एंड टीम का सफर चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक शानदार रहा है. वह पहली टीम थी, जिसने सेमीफाइनल में जगह बनाई. उसने पहले मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया, दूसरे मैच में मेजबान पाकिस्तान को भी 6 विकेट से हराया. 

भारत का सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को दुबई में खेला जाएगा. टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सभी मैच दुबई में खेल रही है. अगर टीम फाइनल में पहुंची तो खिताबी मुकाबला भी दुबई में ही खेला जाएगा.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget