एक्सप्लोरर

'आत्महत्या के ख्याल आते थे', धनश्री से तलाक के बाद युजवेंद्र चहल ने पहली बार किया खुलासा, कहा वो धोखेबाज...

Yuzvendra Chahal: धनश्री वर्मा से तलाक को लेकर युजवेंद्र चहल ने अपने इंटरव्यू में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वो समय उनके लिए कितना मुश्किल था और उनके मन में आत्महत्या करने के ख्याल भी आते थे.

युजवेंद्र चहल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में जिंदगी के उस मुश्किल समय के बारे में खुलकर बात की जब उनके मन में आत्महत्या करने के ख्याल आते थे. कुछ महीनों पहले ही चहल का धनश्री वर्मा के साथ तलाक हुआ है, जिनके साथ उन्होंने 2020 में शादी की थी. कई समय तक अलग रहने के बाद दोनों अब क़ानूनी रूप से अलग हो गए हैं. इसके बाद चहल को धोखेबाज तक कहा गया, इसने भी भारतीय क्रिकेटर को काफी दुख पहुंचाया.

युजवेंद्र चहल ने हाल ही में राज श्मानी को इंटरव्यू दिया, इसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि धनश्री वर्मा के साथ तलाक के बाद वो धोखेबाज बोल रहे थे जो बात जानते भी नहीं थे. जबकि वह वफादार रहे. उन्होंने कहा, "मैंने जिंदगी में कभी किसी को धोखा नहीं दिया, मैं वफादार रहा हूं और आपको मेरे जैसा वफादार इंसान कहीं नहीं मिलेगा. मुझे अपने लोगों की परवाह रहती है, लेकिन मुझे धोखेबाज कहा गया. मुझे दुख इस बात का है कि लोग बिना पूरी कहानी जाने ही निष्कर्ष तक पहुंचते हैं. लोगों को पता नहीं कि क्या बात है फिर भी मुझे गलत बोल रहे हैं. लेकिन मुझे परवाह नहीं, और इस पर जवाब दूंगा तो और 10 सवाल खड़े हो जाएंगे. मेरे अपने लोग जानते हैं और मुझसे सवाल नहीं करते, ये मेरे लिए मायने रखता है."

मेरे मन में आत्महत्या के ख्याल आते थे- युजवेंद्र चहल

राज द्वारा पूछे जाने पर कि लोगों ने आपको धोखेबाज का टैग क्यों दिया? इस पर चहल ने कहा, "क्योंकि लोगों को लगता है कि ये इतना खुश कैसे हैं. तलाक होने के बाद ये डिप्रेशन में क्यों नहीं है. ये रो क्यों नहीं रहा, गायब क्यों नहीं हो गया, ऐसी फोटो क्यों नहीं डाल रहा. ये मेरी जिंदगी है, कुछ चीजें मुझे खुशियां दे रही है वो मैं करूंगा. लेकिन मेरे साथ वो 4-5 महीने ऐसे गुजरे हैं, जब मैं डिप्रेशन में रहा. मुझे एंजाइटी अटैक आते थे, जो मेरे नजदीकी लोगों को पता है. मैंने सोशल मीडिया पर डाला नहीं कि मुझे ये हो रहा है. मैं पहली बार ये बोल रहा हूं. मेरे मन में आत्महत्या के ख्याल आते थे."

उन्हें एंजाइटी क्यों होती थी? इस पर युजवेंद्र चहल ने कहा, "अपने लोगों के बारे में ज्यादा सोचता था, ज्यादा सोचने से मुझे ऐसा होता था. लेकिन मैं किसी को बताता नहीं था, 3-4 महीने मैंने क्रिकेट से बिलकुल ही ब्रेक ले लिया था क्योंकि मुझे अपने लिए समय चाहिए था. तब ऐसे ख्याल आते थे कि सबकुछ होने के बाद भी वो ख़ुशी नहीं है, क्या करें ऐसी जिंदगी का, छोड़ देते हैं. मैं अपने परिवार को ये नहीं बताना चाहता था क्योंकि वो परेशान होते. इस दौरान मेरे दोस्तों ने मेरा बहुत साथ दिया."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget