एक्सप्लोरर

Rohit Sharma: 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल की हार पर फिर छलका रोहित शर्मा का दर्द, बोले- दो-तीन दिन...

ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत की मेज़बानी में खेला गया था. टूर्नामेंट में टीम इंडिया को फाइनल में हार झेलनी पड़ी थी. अब इस हार पर एक बार फिर कप्तान रोहित शर्मा का दर्द छलका.

Rohit Sharma On ODI World Cup 2023 Final: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने 19 नवंबर, 2023 को वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गंवाया था. इस हार को 6 महीने से ज़्यादा वक़्त गुज़र चुका है, लेकिन फिर भी फैंस इसे भुला नहीं पा रहे हैं. टीम इंडिया दूसरा वनडे वर्ल्ड कप जीतने से सिर्फ एक कदम दूर थी, लेकिन उस कदम की दूसरी टीम तय नहीं कर सकी. अब रोहित शर्मा का एक बार वनडे वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर दर्द छलका. 

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज़ और अमेरिका की मेज़बानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हिस्सा ले रही है. भले ही टीम इंडिया टी20 विश्व कप खेल रही है लेकिन कप्तान रोहित शर्मा के दिल से अभी तक 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल की हार की कसक नहीं गई. रोहित शर्मा ने बताया कि उन्हें इस बात का एहसास करने में 2-3 दिन लग गए थे कि हम फाइनल हार गए.

'एडिडास इंडिया' से बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा, "जब मैं वर्ल्ड कप फाइनल के बाद अगले दिन उठा, तो मुझे नहीं पता था कि पिछली रात क्या हुआ. मैं अपनी पत्नी के साथ बात कर रहा था और बोला, 'पिछली रात जो भी हुआ वो बुरा सपना था? मुझे लगता है फाइनल अगले दिन है.' मुझे यह एहसास करने में 2-3 दिन लग गए थे कि हम हार गए. अगले मौके के लिए अगले 4 साल."

लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची थी टीम इंडिया 

बता दें कि भारत की सरज़मीं पर खेले गए 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची थी. फाइनल में पहुंचने तक भारतीय टीम ने एक भी मैच नहीं गंवाया था. लेकिन दुर्भाग्य से मेन इन ब्लू को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इस तरह टीम इंडिया ने सिर्फ एक कदम की दूरी से वनडे वर्ल्ड कप की दूसरी ट्रॉफी गंवा दी थी. 

 

ये भी पढ़ें...

Watch: ओमान के कप्तान ने लपका T20 World Cup 2024 का बेस्ट कैच, वीडियो देखकर आप भी करेंगे तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के लिए किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, ऑस्ट्रेलिया की लंका लगनी तय
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के लिए किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
17 अक्टूबर को बेंगलुरू में होगा फाइनल, भारत-वेस्टइंडीज में आर-पार की लड़ाई
17 अक्टूबर को बेंगलुरू में होगा फाइनल, भारत-वेस्टइंडीज में आर-पार की लड़ाई
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget