एक्सप्लोरर

World Cup 2023: विश्व कप से पहले टीम इंडिया का बिजी शेड्यूल, इन चार देशों के खिलाफ खेले जाएंगे मैच

Team India Schedule: भारत का विश्व कप 2023 में पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है, जो कि 8 अक्टूबर को खेला जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया चार देशों के खिलाफ सीरीजी खेलेगी.

Team India Schedule World Cup 2023: क्रिकेट वनडे विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी हो चुका है. इस बार इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टूर्नामेंट का पहला मैच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा. वहीं टीम इंडिया 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी. भारतीय टीम का विश्व कप से पहले काफी बिजी शेड्यूल होगा. वह एशिया कप के साथ-साथ चार टीमों के साथ सीरीज खेलेगी. टीम इंडिया जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर होगी. इसके बाद भी उसे मैच खेलने हैं. 

टीम इंडिया जुलाई-अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. इसके बाद अगस्त में ही आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. भारतीय टीम सितंबर में एशिया कप 2023 में हिस्सा लेगी. इसके बाद इसी महीने में अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. इस महीने के बाद अक्टूबर में वर्ल्ड कप का आगाज होगा. लिहाजा रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम विश्व कप से पहले काफी व्यस्त होगी.

भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे के बाद आयरलैंड के खिलाफ मैच खेलेगी. भारत-आयरलैंड के बीच 18 अगस्त को पहला टी20 मैच खेला जाएगा. इसके बाद 20 अगस्त को सीरीज का दूसरा मुकाबला आयोजित होगा. 23 अगस्त को सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा.

गौरतलब है कि भारतीय टीम विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी. इसके बाद 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच होगा. भारत-पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. दिलचस्प बात यह भी है कि इस बार टीम इंडिया के पांच मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को रविवार को मैच खेलेगी. ये मुकाबले 8, 15, 22, 29 अक्टूबर और 5 नवंबर को खेले जाएंगे.

यह भी पढ़ें : World Cup 2023: विश्व कप के सेमीफाइनल में ये चार टीमें बना सकती हैं जगह, दिनेश कार्तिक ने बताए नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप ने अपनी होने वाली दुल्हनिया संग लगाए ठुमके, शादी का जश्न शुरू, रिंकू और चहल भी मसूरी पहुंचे
कुलदीप ने अपनी होने वाली दुल्हनिया संग लगाए ठुमके, शादी का जश्न शुरू, रिंकू और चहल भी मसूरी पहुंचे
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे मैच का वीडियो वायरल
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, वीडियो वायरल
बांग्लादेश के आगे फिर धराशाई हुआ PAK, सलमान आगा ने लगाया दमदार अर्धशतक, बनाए 274 रन
बांग्लादेश के आगे फिर धराशाई हुआ PAK, सलमान आगा ने लगाया दमदार अर्धशतक
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', PM मोदी का बड़ा बयान
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे मैच का वीडियो वायरल
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, वीडियो वायरल
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Severe Aplastic Anemia: सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली भर्ती;आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली भर्ती;आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
Embed widget