एक्सप्लोरर

IND vs WI 2nd T20: विंडीज ने भारत को दी 8 विकेट से मात, सीरीज में की 1-1 की बराबरी

लेविस के जाने का असर सिमंस पर नहीं दिखा. वह अपने खेल को जारी रखने में सफल रहे. लेविस की कमी को शिमरन हेटमायेर ने पूरा किया और तेजी से रन बनाए. अंत में सिमंस ने अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी.

लेंडल सिमंस की तूफानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने रविवार को ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत को आठ विकटों से हरा दिया. इस जीत के बाद विंडीज ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. हैदराबाद में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने जीत दर्ज कर बढ़त ले ली थी. अब मुंबई में खेला जाने वाला आखिरी मैच निर्णायक बन गया है. पहले बल्लेबाजी करने वाली भारत ने युवा शिवम दुबे (54) के पहले अंतर्राष्ट्रीय अर्धशतक के दम पर 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 170 रन बनाए. विंडीज ने सिमंस की अगुआई में अपने बल्लेबाजों के संयुक्त प्रदर्शन के बूते 171 रनों के लक्ष्य को 18.3 ओवरों में हासिल कर लिया. भारत की खराब फील्डिंग सिमंस को हालांकि वॉशिंगटन सुंदर ने कैच छोड़कर जीवनदान दिया. इस जीवनदान का सिमंस ने पूरा फायदा उठाया और 45 गेंदों पर नाबाद 67 रनों की पारी खेली. उनकी पारी में चार चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे. सिमंस के अलावा सलामी बल्लेबाज एविन लेविस को भी जीवनदान मिला. लुइस का कैच विकेटकीपर ऋषभ पंत ने छोड़ा. यह दोनों कैच एक ही ओवर में भुवनेश्वर की गेंद पर छूटे. लुइस ने 35 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगा 40 रन बनाए. आउट होने से पहले उन्होंने सिमंस के साथ पहले विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की. लेविस के जाने का असर सिमंस पर नहीं दिखा. वह अपने खेल को जारी रखने में सफल रहे. लेविस की कमी को शिमरन हेटमायेर ने पूरा किया और तेजी से रन बनाए. हेटमायेर के तूफान को कोहली ने लांग ऑफ पर शानदार कैच पकड़ कर रोका. हेटमायेर ने 14 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 23 रन बनाए. सिमंस और लेविस ने भारत से छीना मैच सिमंस ने इस बीच अपना पूरा किया और दूसरे छोर से निकोलस पूरन ने भारतीय गेंदबाजों को सीमारेखा के पार भेजने का काम जारी रखा. सिमंस के साथ पूरन नाबाद रहे. पूरन ने 18 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 38 रन बनाए. शिवम दुबे ने जड़ा अपना पहला टी20 अर्धशतक इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम के लिए शिवम दुबे ने सबसे अधिक रन बनाए. भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही. उसने 24 रन के कुल योग पर लोकेश राहुल (11) का विकेट गंवा दिया. राहुल को खारे पिएरे ने हेटमायेर के हाथों कैच कराया. इसके बाद कप्तान कोहली ने तीसरे क्रम पर खुद न आकर शिवम को भेजा. दुबे ने अच्छी बल्लेबाजी की और रोहित शर्मा (15) के साथ स्कोर 50 के पार ले गए लेकिन 56 के कुल योग पर रोहित चलते बने. रोहित को जेसन होल्डर ने बोल्ड किया. अब खुद कोहली विकेट पर आए. इसी बीच शिवम ने अपना पहला टी-20 अर्धशतक पूरा किया लेकिन 97 के कुल योग पर वह गलत शॉट खेलकर आउट हो गए. दुबे ने 30 गेंदों की पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए. दुबे का विकेट हेडन वॉल्श के खाते में गया. हैदराबाद में 94 रनों की नायाब पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने वाले कोहली इस मैच में कमाल नहीं कर सके और 19 रन बनाकर केसरिक विलियम्स की गेंद पर सिमंस के हाथों लपके गए. उस समय कुल योग 120 रन था. कोहली ने 17 गेदों पर दो चौके लगाए. यही हाल रवींद्र जडेजा का हुआ. वह नौ रन के निजी योग पर विलियम्स की गेंद पर बोल्ड हो गए. उनका विकेट 164 के कुल योग पर गिरा. सुंदर (0) को शेल्टन कॉटरेल ने आउट किया. कॉटरेल ने अपनी ही गेंद पर सुंदर का कैच लेने के बाद बकायदे सलामी देकर उन्हें विदा किया. ऋषभ पंत 22 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाकर नाबाद रहे. वेस्टइंडीज के लिए वॉल्श और विलियम्स ने दो-दो विकेट लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget