एक्सप्लोरर

2nd T20 INDvsSL: एक और सीरीज़ जीत के साथ साल खत्म करने उतरेगी टीम इंडिया

पहले मैच में मिली एकतरफा जीत के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम आज होल्कर स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच में जीतते हुए सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी.

इंदौर: पहले मैच में मिली एकतरफा जीत के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम आज होल्कर स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच में जीतते हुए सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी. अगर भारतीय टीम आज मुकाबला जीत जाती है तो ये साल 2017 में आखिरी सीरीज़ में उसकी एक और जीत होगी. पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 93 रनों से मात दी थी जो उसकी टी-20 में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है.

एक बार फिर वह अपने इसी शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेगी. रोहित ने कप्तान के तौर पर अपनी पहली वनडे सीरीज में श्रीलंका को मात दी थी. टी-20 की अपनी पहली सीरीज में भी उनकी नजरों में यही ख्वाब होगा.

पहले मैच में हालांकि रोहित का बल्ला नहीं चला था, लेकिन उनके सलामी जोड़ीदार लोकेश राहुल ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली थी. वहीं अंत में महेंद्र सिंह धोनी और युवा बल्लेबाज मनीष पांडे ने तेजी से रन जोड़ते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर प्रदान किया था.

गेंदबाजी में श्रीलंकाई टीम एक बार फिर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की फिरकी में फंस गई थी. एक बार फिर भारतीय गेंदबाजी का दारोमदार इन्हीं दोनों पर होगा. तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह पर काफी दारोमदार होगा.

वहीं श्रीलंका के लिए यह करो या मरो मुकाबला है. अगर वह इस मैच को हार जाती है तो सीरीज से हाथ धो बैठेगी. इस लिहाज से इस मैच में उसे हर हाल में जीत की जरूरत होगी. जीत की जिम्मेदारी उपुल थरंगा और एंजेलो मैथ्यूज के कंधों पर होगी. टीम में इन दोनों से अनुभवी और कोई नहीं है.

गेंदबाजी में मैथ्यूज के अलावा सुरंगा लकमल भारत के लिए थोड़ी परेशानी बन सकते हैं.

टीम
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक हुड्ड़ा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, बासिल थंपी, जयदेव उनादकट.

श्रीलंका : थिसारा परेरा (कप्तान), उपुल थरंगा, एंजेलो मैथ्यूज, कुशल जनिथ परेरा, दानुष्का गुणाथिलका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), असेला गुणारत्ने, सादिरा समाराविक्रमा, दासुन शनका, चाटुरंगा डी सिल्वा, सचिथ पाथिराना, धनंजय डी सिल्वा, नुवान प्रदीप, विश्वा फर्नाडो, दुशमंथा चामीरा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget