एक्सप्लोरर

IND vs SL: विराट कोहली 100वें टेस्ट के लिए जमकर कर रहे हैं तैयारी, रोहित शर्मा ने भी बहाया पसीना

रोहित ने जहां मोहम्मद शमी की गेंदों पर शॉट खेले तो वहीं कोहली ने अपने 100वें टेस्ट से 48 घंटे पहले मोहम्मद सिराज की गेंदों पर कवर ड्राइव लगाये. दोनों ने अलग अलग समय अलग नेट पर बल्लेबाजी की. 

India vs Sri Lanka 1st Test, Virat Kohli 100 Test: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने 100वें टेस्ट की तैयारियों के लिये मोहाली के पीसीए स्टेडियम में नेट पर जमकर अभ्यास किया और उनके साथ ही कप्तान रोहित शर्मा ने भी काफी बल्लेबाजी अभ्यास किया. दोनों स्टार खिलाड़ियों ने कई कई बार विभिन्न नेट- थ्रोडाउन, स्पिनरों के, तेज गेंदबाजों के और नेट गेंदबाजों के खिलाफ- पर बल्लेबाजी की. 

रोहित ने जहां मोहम्मद शमी की गेंदों पर शॉट खेले तो वहीं कोहली ने अपने 100वें टेस्ट से 48 घंटे पहले मोहम्मद सिराज की गेंदों पर कवर ड्राइव लगाये. दोनों ने अलग अलग समय अलग नेट पर बल्लेबाजी की. 

एक समय उप कप्तान रहे रोहित 30 गज की दूरी से पूर्व कप्तान कोहली के अभ्यास पर भी नजर लगाये थे. रोहित ने करीब 45 मिनट तक बल्लेबाजी करने के बाद टीम के अभ्यास की निगरानी भी की. 

इस दौरान वह दो बार बायें हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार पर शॉट लगाते दिखे. जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे तो कोहली बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ और रविंद्र जडेजा के साथ बातचीत कर रहे थे, जिसमें उनके बीच हंसकर बातें हो रही थीं. जिससे दिख रहा था कि वह काफी ‘रिलैक्स’ हैं और 100वें टेस्ट को लेकर कोई दबाव नहीं है. 

रोहित ने अभ्यास के दौरान जसप्रीत बुमराह की कुछ गेंदों को और मोहम्मद शमी की ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों को छोड़ा भी. टेस्ट मैच से पहले कोहली की तैयारी कैसी है? इस पर सुनील गावस्कर के खेल के दिनों के बयान का जिक्र किया जा सकता है, जिसमें उन्होंने कहा है कि जब मैं नेट पर अच्छी बल्लेबाजी नहीं करता था तो मैं टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करता था. 

रोहित ने अभ्यास सत्र के दौरान थ्रोडाउन विशेषज्ञों और स्पिनरों के खिलाफ कई सत्र किये जो साफ संकेत था कि वह टेस्ट में महज कप्तान नहीं बल्कि नेतृत्वकर्ता बनना चाहते हैं जो खिलाड़ियों के लिये उदाहरण पेश करने में भरोसा रखते हैं.

यह भी पढ़ें- 

IND vs SL: विराट कोहली के 100वें टेस्ट पर BCCI ने शेयर किया स्पेशल वीडियो, सचिन-सौरव-द्रविड़ ने कही ये बात

BCCI ने जारी किया भारतीय खिलाड़ियों का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, इन दिग्गजों को हुआ नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: 'जीरो' पर गिरा भारत का पहला विकेट, लापरवाही से आउट हुए जायसवाल
LIVE: 'जीरो' पर गिरा भारत का पहला विकेट, लापरवाही से आउट हुए जायसवाल
Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget