एक्सप्लोरर

IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मैच, जानें पिच पर बैटिंग या बॉलिंग में कौन मारेगा बाजी?

IND vs SA T20 Series: भारत और दक्षिण अफ्रीका की चार टी20 मैचों की सीरीज 8 नवंबर से शुरू हो रही है. पहला मैच डरबन में खेला जाएगा.

IND vs SA 1st T20 Pitch Report: भारतीय टीम न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने वाली है. दोनों टीमों के बीच चार टी20 मैचों की सीरीज 8 नवंबर से शुरू हो रही है. पहला मुकाबला डरबन में खेला जाएगा. सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे होंगे, वहीं यश दयाल, विजयकुमार वैशाक और रमनदीप सिंह को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है. ये तीनों खिलाड़ी आगामी सीरीज में अपना-अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं. उस सबसे पहले जानते हैं कि पहले टी20 मैच के लिए डरबन की पिच का हाल कैसा रहने वाला है.

डरबन में हाई-स्कोरिंग पिच

सीरीज का पहला मैच डरबन के किंग्समीड मैदान में खेला जाएगा. इतिहास गवाह है कि यह एक हाई-स्कोरिंग ग्राउंड रहा है, जिस पर पहली पारी में औसत स्कोर 153 रन है, लेकिन दूसरी पारी में औसत स्कोर घट कर 135 रन पर आ जाता है. किंग्समीड ग्राउंड में अब तक 18 इंटरनेशनल टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 9 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है और 8 मौकों पर चेजिंग टीम ने बाजी मारी है. एक मुकाबले का कोई परिणाम नहीं निकल सका था.

पिच का मिजाज समझना मुश्किल

यह आंकड़ा हैरान करने वाला है कि 18 मैचों में से आठ बार वह टीम जीती है, जिसने टॉस जीता था जबकि 9 बार टॉस हारने वाली टीम जीती है. डरबन की पिच के मिजाज का आंकलन करना बहुत मुश्किल है. पिछले साल ही ऑस्ट्रेलिया ने 191 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक चेज करके दक्षिण अफ्रीका को हराया था. यह सबसे बड़ा स्कोर भी है, जिसे डरबन में चेज किया जा चुका है. किंग्समीड मैदान पर भारत अब तक एक ही टी20 मैच खेला है, जो साल 2007 में हुआ था. 17 साल पहले खेले गए उस मैच में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 37 रनों से मात दी थी. उस मुकाबले में रोहित शर्मा ने फिफ्टी लगाई और आरपी सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में महज 13 रन देकर 4 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025 Mega Auction: भारत के अलावा ये 16 देश मेगा ऑक्शन में बिखेरेंगे जलवा, अमेरिका से 10 तो इटली का प्लेयर भी मैदान में

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
अजीत अगरकर की वजह से नहीं हो रही थी भुवनेश्वर कुमार की वापसी! आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
अजीत अगरकर की वजह से नहीं हो रही थी भुवनेश्वर कुमार की वापसी! आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
16 छक्के-चौके... शतक लगाकर श्रेयस अय्यर ने तोड़े 4 बड़े रिकॉर्ड
16 छक्के-चौके... शतक लगाकर श्रेयस अय्यर ने तोड़े 4 बड़े रिकॉर्ड

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से क्या मांगा? खुद बताया
सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से क्या मांगा? खुद बताया
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
INDIA गठबंधन के सांसदों को खरगे ने लंच पर बुलाया, मेन्यू में होगा साउथ इंडियन फूड
INDIA गठबंधन के सांसदों को खरगे ने लंच पर बुलाया, मेन्यू में होगा साउथ इंडियन फूड
Inverter Problems: कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
कहीं खराब तो नहीं हो रहा इन्वर्टर? आवाज आते ही समझें खतरे का संकेत
Embed widget