एक्सप्लोरर

30 ओवर, 167 रन और 0 विकेट, पहली बार जसप्रीत बुमराह को किसी वनडे सीरीज में नहीं मिला एक भी विकेट

बुमराह ने इस सीरीज में कुल 30 ओवर फेंके जहां उन्होंने सिर्फ 167 रन दिए वो भी 5.56 के इकॉनमी के साथ. लेकिन इस दौरान बुमराह को 0 विकेट मिला.

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ कल 3-0 से वनडे सीरीज में हार मिली. 31 सालों में ऐसा पहली बार हुआ जब टीम इंडिया ने एक वनडे सीरीज के सारे मैच गंवा दिए. विराट कोहली ने भले ही ये कहा था कि उनके लिए ये वनडे सीरीज ज्यादा महत्तवपूर्ण नहीं है क्योंकि वो टेस्ट और टी20 पर फिलहाल ज्यादा फोकस कर रहे हैं. लेकिन अब टीम के सीरीज गंवाने के बाद बुमराह के फॉर्म और बाकी टीम को लेकर ये जरूर कहा जा सकता है कि ये चिंता की खबर है. बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में पूरी तरह से फेल रहे और तीनों वनडे मैच में एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं हो पाए. ऐसा पहली बार किसी वनडे सीरीज में हो रहा है जब बुमराह एक भी विकेट नहीं ले पाए. हालांकि बुमराह ने इस दौरान रन ज्यादा नहीं दिए लेकिन उनका विकेट न लेना चिंता की बात है. बुमराह ने इस सीरीज में कुल 30 ओवर फेंके जहां उन्होंने सिर्फ 167 रन दिए वो भी 5.56 के इकॉनमी के साथ. लेकिन इस दौरान बुमराह को 0 विकेट मिला. न्यूजीलैंड के गेंदबाज मिचेल सैंटनर, नवदीप सैनी और बुमराह ही ऐसे गेंदबाज थे जिन्हें इस सीरीज में एक भी विकेट नहीं मिला. तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में बुमराह का गेंदबाजी फिगर 10 ओवर में 0 विकेट लेकर 50 रनों का था. ऐसे में ये चौथा लगातार वनडे मुकाबला हो गया जहां बुमराह को एक भी विकेट नहीं मिला. भारतीय टीम ने जहां टी20 में न्यूजीलैंड को 5-0 से मात दिया था तो वहीं न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 3-0 से हराकर बदला ले लिया है. अब टीम इंडिया की अगली टक्कर टेस्ट सीरीज में होगी जहां टीम को 2 मैचों की सीरीज खेलनी है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?

PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS

टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi | OM Birla
Bharat Ki Baat: 2027 की लड़ाई..'कयामत' तक आई! | Akhilesh Vs Yogi | UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: PM हमले की 'साजिश' पर क्यों चुप है सरकार? | Seedha Sawal
Sandeep Chaudhary: PM हमले की 'साजिश' पर क्यों चुप है सरकार? | Seedha Sawal | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त

Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता

“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात

Embed widget