एक्सप्लोरर

IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी में एक भी टॉस नहीं जीता भारत, लगातार एक दर्जन टॉस हारे कप्तान रोहित; बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs IND Final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में भी भारतीय कप्तान Rohit Sharma टॉस हार गए हैं. इसी के साथ उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है.

Rohit Sharma Toss Record: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे में टॉस हारने का एक शर्मनाक रिकॉर्ड कायम कर दिया है. बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने लगातार वनडे मैचों में टॉस हारने के मामले में ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले गेंदबाजी का न्योता भेजा है. रोहित शर्मा अब बतौर कप्तान लगातार 12 टॉस हार चुके हैं, ब्रायन लारा ने भी साल 1998-1999 के समय लगातार 12 वनडे मैचों में बतौर कप्तान टॉस हारा था.

वनडे में सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले कप्तान

वनडे में बतौर कप्तान रोहित शर्मा अब सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. रोहित शर्मा और वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा ने लगातार 12 टॉस हारे थे. इस लिस्ट में नीदरलैंड्स के पीटर बोरेन का नाम भी शामिल है, जिन्होंने बतौर कप्तान लगातार 11 मैचों में टॉस हारा था. इसी के साथ भारतीय टीम के नाम भी एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है. भारत अब वनडे मैचों में लगातार 15 टॉस हार चुका है, जिनमें से 12 तो रोहित शर्मा ने ही हारे हैं.

  • ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) - 12 टॉस हारे
  • रोहित शर्मा (भारत) - 12 टॉस हारे
  • पीटर बोरेन (नीदरलैंड्स) - 11 टॉस हारे

रोहित शर्मा के टॉस हारने का यह सिलसिला 2023 एकदिवसीय वर्ल्ड कप के समय शुरू हुआ था. उसके बाद श्रीलंका के खिलाफ सीरीज, फिर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज और अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट में भी रोहित शर्मा और भारत के टॉस हारने का सिलसिला बदस्तूर जारी है.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में एक भी टॉस नहीं जीता भारत

यह अजब कारनामा हो गया है कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट में एक भी टॉस नहीं जीती है. इसके बावजूद भारत ने ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश, पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड को भी चित्त किया. सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस हारने के बावजूद टीम इंडिया 4 विकेट से विजयी रही थी. अब फाइनल में भी कप्तान रोहित टॉस हार गए हैं.

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत की पहले बॉलिंग, न्यूजीलैंड का सबसे घातक गेंदबाज बाहर; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: भारत की कुल बढ़त 200 के पार, मुश्किल में श्रीलंका
LIVE: भारत की कुल बढ़त 200 के पार, मुश्किल में श्रीलंका
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget